भारत से लेकर पाकिस्तान तक सबने रजत पदक विजेता नीरज की माँ को महान बताया

भारत से लेकर पाकिस्तान तक सबने रजत पदक विजेता नीरज की माँ को महान बताया

पेरिस ओलंपिक 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता, लेकिन उनकी माँ ने पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम के स्वर्ण पदक जीतने को लेकर ऐसी बात कह दी कि पूरी दुनिया उनकी तारीफ़ों के पुल बांध रहा है। कोई कह रहा है कि अरशद स्वर्ण, नीरज रजत तो नीरज की माँ डायमंड हैं’। सोशल मीडिया पर भारत से लेकर पाकिस्तान तक सब एक सुर में नीरज की माँ को महान बता रहे हैं।

पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम से हार का सामना करने के बाद नीरज चोपड़ा की मां ने भावुक और दिल छू लेने वाला बयान दिया है। नीरज की मां ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को अपना बच्चा बताया और उनके लिए खूब प्यार बरसाया। इस भावुक बयान की हर तरफ चर्चा हो रही है।

भारतीय न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, नीरज की मां ने बताया कि उनका बेटा जब सिल्वर मेडल जीतकर घर लौटेगा, तो उनके लिए यह किसी स्वर्ण पदक से कम नहीं है। सिल्वर भी हमारे लिए गोल्ड के बराबर है। कोई बात नहीं वो (पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम) भी हमारे ही बच्चे हैं। हां, हम उनके लिए कुछ फेवरेट खाना जरूर बनाएंगे।”

इस बयान पर सोशल मीडिया उनकी तारीफ़ों के पुल बांधने लगा। यूएई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हसन सजवानी ने एएनआई का वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘अरशद ने स्वर्ण, नीरज ने रजत पदक, नीरज की माँ ने सबका दिल जीत लिया’।

उनकी यह प्रतिक्रिया तब आई जब भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज और नदीम के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया मांगी गई। भारत के नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) मुकाबले में 89.45 मीटर भाला फेंक कर सिल्वर मेडल जीता। हालाँकि, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और 92.97 मीटर का नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस पर पाकिस्तान के एक यूज़र फरीद ख़ान ने पोस्ट किया है, ‘अरशद नदीम ने स्वर्ण पदक जीता, नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता, लेकिन नीरज की माँ असली हीरा हैं। उन्हीं की वजह से नीरज इतने सफल हैं। कितनी सुंदर और विचारशील महिला हैं।’

अरशद नदीम ने किया सर्वश्रेष्ठ थ्रो
गुरुवार, 8 अगस्त को पुरुषों की जैवलिन थ्रो के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो 92.97 मीटर करके सभी को चौंका दिया। दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का स्कोर हासिल किया, जो उनका अबतक के करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। इस तरह पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया, जबकि नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles