शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी पर हमला, भीड़ ने घेरा

शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी पर हमला, भीड़ ने घेरा  क़ुरआने मजीद के खिलाफ बेहूदा बयानबाज़ी करने वाले वसीम रिज़वी को लखनऊ में भीड़ के ग़ुस्से का शिकार होना पड़ा और आक्रोशित भीड़ ने इस विवादित आदमी पर हमला कर दिया।

शिया वक़्फ़ बोर्ड के विवादित पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी पर सोमवार को पुराने लखनऊ में हमला हो गया, जिसमें उसकी गाड़ी टूट गयी, लेकिन वह बाल बाल बच गया। वसीम रिज़वी ने कहा कि वह शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी काम से जा रहा था जब वह चौक मंडी से गुजरा तो देखा कि वहां भीड़ खड़ी है।

पुराने लखनऊ में उस पर एक भीड़ ने हमला कर दिया. इसमें उसकी गाड़ी के आगे-पीछे के शीशे टूट गए, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। वसीम रिज़वी का कहना है कि इसकी लिखित शिकायत चौक कोतवाली में कर दी है।

क़ुरआन के बारे में अपने बेहूदा बयानों लेकर वसीम रिज़वी मुस्लिम समुदाय को समय समय पर ठेस पहुंचता रहा है। उसने कुछ वक्त पहले सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर कहा था कि कोर्ट क़ुरआन की 26 आयतों को क़ुरआन से निकलवा दे क्योंकि उनमें आतंकवाद की शिक्षा दी गयी है।

सुप्रीम कोर्ट ने वसीम की याचिका खारिज कर के उस पर फाइन लगा दिया था। वसीम रिज़वी ये दावा करता रहा है कि खुदा की क़ुरआन में सुन्नी मुसलमानों के माने जाने वाले तीन खलीफाओं ने बदलाव किया है।

अपने नित नए ड्रामे के लिए कुख्यात वसीम रिज़वी ने बाद में क़ुरआन में से 26 आयतें निकाल कर और क़ुरआन की आयतों का क्रम बदल कर एक नया क़ुरआन बना कर छपवा दिया।

वसीम इसके पहले मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बता कर उन्हें बंद करने की मांग करता रहा हैं। उसने राम मंदिर पर भी कहा था कि अगर अयोध्या में राम लला का मंदिर नहीं बनेगा तो वह वहां जा कर आत्महत्या कर लेंगा।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *