ईडी के डर से एनसीपी विधायक, भाजपा सरकार में शामिल हुए: शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि हमारे कुछ लोग एजेंसी जांच के डर से हाल ही में एनडीए में शामिल हुए हैं। इनमें से कई नेता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दायरे में थे और जांच का सामना नहीं करना चाहते थे।
वरिष्ठ पवार ने अपने भतीजे अजित पवार का नाम लिए बिना कहा, ”हाल ही में हमारे कुछ लोग सरकार में शामिल हुए हैं। वे कह रहे थे कि वे विकास के लिए सरकार में शामिल हो रहे हैं, लेकिन यह सच नहीं है। उनमें से कुछ लोग सरकार में इसलिए शामिल हुए हैं क्योंकि वे ईडी और जांच का सामना नहीं करना चाहते थे।
सोशल मीडिया पर पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक में एनसीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, पवार ने कहा, “अनिल देशमुख जैसे कुछ लोगों को जांच का सामना करना पड़ा और जेल जाना स्वीकार किया। उन्होंने 14 महीने जेल में बिताए। उन्हें इस पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की पेशकश भी की गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी विचारधारा नहीं छोड़ी और एनसीपी नहीं छोड़ने के अपने फैसले पर कायम रहे।
पवार ने कहा कि उन्होंने (अनिल देशमुख) कोई अपराध नहीं किया था इसलिए उन्होंने कानून का सामना करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को महाराष्ट्र के लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। राज्य कई समस्याओं से जूझ रहा है. लोगों को बेरोजगारी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि हाल ही में अजित पवार अपने समर्थक विधायकों के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए थे। इसके बाद, उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि जुलाई में आठ अन्य एनसीपी विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।


popular post
कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश
कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश अल्लाह के नाम से, जो अत्याचारियों
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा