सुवेंदु अधिकारी कुछ दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) को छोड़ चुके थे उसी समय से ये अटकलें थी कि क्या सुवेंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल होंगे ? उन अटकलों पर आज विराम लगाते हुए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की मिदनापुर में हुई मेगा रैली के दौरान BJP में शामिल हुए.
शाह ने सुवेंदु अधिकारी का बीजेपी में स्वागत किया. शाह ने टीएमसी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, “क्यों इतने सारे लोग तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) छोड़ रहे हैं. इसके पीछे ममता का कुशासन, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद है. दीदी यह तो सिर्फ आगाज है, चुनाव आने तक आप अलग-थलग पड़ जाएंगी.”
आपको बता दें सुवेंदु ने 27 नवंबर को ममता बनर्जी की कैबिनेट के मंत्रिपद से त्यागपत्र दिया था. उन्होंने 16 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था. उनके सहयोगियों ने साइक्लोन अंफन से भी ज्यादा तेज सियासी तूफान दार्जीलिंग से दीघा तक लाने का ऐलान किया है, जिसमें ममता बनर्जी की सरकार उड़ जाएगी.
बीजेपी में शामिल होते ही सुवेंदु ने ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सीधा हमला बोला. सुवेंदु ने कहा कि कोरोना से संक्रमित होने के दौरान 1तृणमूल के कई बड़े नेताओं को उन्हें फोन करना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अमित शाह ने उन्हें दो बार फोन किया. सुवेंदु ने कहा कि मुकुल रॉय ने उनसे कहा था कि आत्मसम्मान रखने वाला कोई भी व्यक्ति टीएमसी में नहीं रह सकता. तृणमूल छोड़ने वाले अर्जुन सिंह पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. मेरे भाई मनीष शुक्ला की हत्या करा दी गई.
सुवेंदु अधिकारी ने ये भी ऐलान किया कि इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल की बजाय बीजेपी नंबर वन पार्टी बनेगी.


popular post
ईरान ने अमेरिका और इज़रायल का भौकाल ख़त्म कर दिया
ईरान ने अमेरिका और इज़रायल का भौकाल ख़त्म कर दिया अमेरिका और इज़रायल ने ताकत
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा