सोनिया गांधी को ईडी का नोटिस, 21 जुलाई को होगी पूछताछ

सोनिया गांधी को ईडी का नोटिस, 21 जुलाई को होगी पूछताछ

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस जारी करते हुए उन्हें 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है. सोनिया गाँधी को इस से पहले ईडी ने इसी मामले में 23 जून को पूछताछ के लिए तलब किया था लेकिन कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते कांग्रेस अध्‍यक्ष ने पूछताछ को कुछ सप्‍ताह टालने का आग्रह किया था.

ईडी इस से पहले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से लंबी पूछताछ कर चुकी है लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण
सोनिया गाँधी ने ईडी को पत्र लिखकर कोविड, फेफड़ों के संक्रमण से पूरी तरह ठीक होने तक अपनी पेशी को कुछ समय के लिए स्थगित करने की मांग की थी.

राहुल गाँधी ने ईडी के साथ पांच दिन तक चली कई घंटों की पूछताछ के दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराए थे. कहा जाता है कि राहुल गांधी से इस पूछताछ में ‘यंग इंडियन’ की स्थापना, ‘नेशनल हेराल्ड’ के संचालन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को कांग्रेस द्वारा दिए गए कर्ज तथा मीडिया संस्थान के भीतर धन के हस्तांतरण से जुड़े सवाल पूछे गए गए. ‘यंग इंडियन’ के प्रवर्तकों और शेयरधारकों में सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कुछ अन्य नेता शामिल हैं.

ईडी की कार्रवाई को कांग्रेस ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति करार दिया है.

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *