मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण एक दिन भारत में भी जनता पीएम आवास में घुस सकती है: सज्जन वर्मा

मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण एक दिन भारत में भी जनता पीएम आवास में घुस सकती है: सज्जन वर्मा

मध्य प्रदेश: बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद अब भारत में बयानबाजी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, “श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद अब भारत का नंबर है। कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने ये बयान बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को चुनौती देते कहा, “आज मैंने आह्वान किया कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय सुन लें। कल बांग्लादेश की जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस गई और छह महीने पहले श्रीलंका की जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस गई थी।

अब भारत का नंबर है। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण अब एक दिन देश की जनता भी प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी। इंदौर नगर निगम हुए घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की विवादित टिप्पणी से राजनीति गरमा गई है। वर्मा ने मंच से कहा कि बांग्लादेश में जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई। शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा। उन्होंने कहा, “देश की जनता से अब भ्रष्टाचार सहन नहीं हो रहा है। इसलिए अब वे उनके घरों में भी घुस जाएगी। बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी बहन के साथ गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में रुकी हुई हैं।

भाजपा ने उनके इस बयान को भड़काने वाला बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रित देश है। मोदी सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। मोदी सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों के कारण देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। देश की जनता ने कांग्रेस को घर बैठा दिया। अब कांग्रेस नेता जनता को भड़काने का प्रयास कर रहे है। सज्जन सिंह वर्मा की सोच बताती है कि उनकी सोच विकास विरोधी है। उनका दला लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना करने में असफल रहा,इसलिए अब वे देश की जनता को भड़काने का काम कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles