बिहार को 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौग़ात

बिहार को 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौग़ात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैशाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार को लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौग़ात दी। इनमें विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और नई योजनाओं की शुरुआत शामिल है। प्रधानमंत्री ने 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, जबकि लगभग 14,450 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 26,900 से अधिक लाभार्थियों को नए घरों में प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियों में लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल, यानी नीतीश सेतु, शामिल है। गंगा नदी पर बना यह पुल लगभग 19.7 किलोमीटर लंबा है। इसके शुरू होने से पटना और वैशाली के बीच आवागमन आसान होगा तथा महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा।

सड़क क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19, एनएच-227एफ और एनएच-327के से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। ऊर्जा क्षेत्र में बक्सर थर्मल पावर परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई शुरू की गई। बिजली वितरण, पारेषण और बिजली नुकसान कम करने के कार्यों पर भी 1,130 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की योजना है। जल संसाधन, नहरों, तटबंधों, फ्लोटिंग सोलर परियोजना और सीवरेज व्यवस्था से संबंधित योजनाएं भी शामिल हैं।

नई परियोजनाओं में साहिबगंज-अरेराज-बेतिया राष्ट्रीय राजमार्ग का विकास प्रमुख है, जिस पर 3,800 करोड़ रुपये से अधिक खर्च प्रस्तावित है। भागलपुर के पीरपैंती में प्रस्तावित सुपर थर्मल पावर परियोजना के लिए बिजली पारेषण व्यवस्था से जुड़ी 3,350 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखी गई। शिक्षा क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों, आईआईटी पटना के रिसर्च पार्क और छात्रावास के विकास की योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों, नहर प्रणाली, आपातकालीन व्यवस्था तथा पुलिस डेटा सेंटर से संबंधित परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं।

इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को नीरस और निराशाजनक बताया। पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने आरोप लगाया कि वैशाली के प्रभारी मंत्री निशांत कुमार की उपेक्षा की गई और उन्हें नीतीश सेतु के दौरे में शामिल नहीं किया गया। राजद ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री ने कोई नई घोषणा नहीं की और कार्यक्रम में आम जनता की भागीदारी बेहद कम रही।

popular post

एयर इंडिया को 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा

एयर इंडिया को 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *