दिल्ली दंगा: उच्च न्यायालय का यूएपीए मामले में जेएनयू छात्रों की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार जेएनयू छात्रों नताशा नरवाल और देवांगना कलिता की जमानत याचिका पर मंगलवार को आदेश सुरक्षित रख लिया है।

जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने नरवाल और कलिता के वकील की दलीलें सुनीं और जमानत याचिकाओं पर अपना आदेश को सुरक्षित रख लिया।
दोनों छात्रों की और से पेश अधिवक्ता अदित एस पुजारी ने पीठ के सामने दलीलें दी कि उनके मुवक्किलों को फर्जी मामले में फंसाया गया है।

दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) अमित महाजन ने दलीलों का विरोध किया और दावा किया कि दंगों के दौरान किए जा रहे कृत्यों के बारे में नरवाल और कलिता को अच्छी तरह से पता था और इन दोनों को ये भी पता था कि इससे ऐसे परिणाम सामने आएंगे जो विनाशकारी हो सकते हैं। साथ ही पुलिस ने ये कहा था कि वो देश की एकता, अखंडता और सद्भाव को खतरे में डालने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे।

नरवाल और कलिता पिंजरा तोड़ समूह के सदस्य भी हैं। पुलिस ने उन्हें पिछले साल मई में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार किया था और वे न्यायिक हिरासत में हैं ।
उन पर दंगा, गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने और हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा के बाद 24 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पें हुईं जिसमे कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे।

ट्रायल कोर्ट ने 28 जनवरी को उनकी जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही थे और वर्तमान मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के प्रावधानों को सही ढंग से लागू किया गया है।

 

popular post

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *