दिल्ली पुलिस ने आप विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोका

दिल्ली पुलिस ने आप विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोका

दिल्ली विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन के बाहर आम आदमी पार्टी और भाजपा में खूब गहमा-गहमी दिखी।सदन के अंदर आज गजब का नजारा दिखा। भाजपा के 48 बनाम आम आदमी पार्टी का 1 विधायक। जी हां, सदन में भाजपा के 48 विधायक तो मौजूद थे, मगर आम आदमी पार्टी का एक ही विधायक मौजूद था। उस एक विधायक का नाम था अमानतुल्लाह खान। अब सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों? जबकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी से 22 विधायक हैं।

दरअसल विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आम आदमी पार्टी (AAP) के 21 निलंबित विधायकों को परिसर में जाने से रोक दिया गया। हालांकि, विधायक अमानतुल्लाह खान को विधानसभा में एंट्री दे दी गई है.इसकी वजह यह है कि सत्र के दूसरे दिन जब आप के सभी विधायकों को सस्पेंड किया गया था, तब अमानतुल्लाह खान वहां मौजूद नहीं थे। अमानतुल्लाह खान ही इकलौते विधायक हैं, जो सदन से सस्पेंड नहीं हुए हैं। बाकी बचे आम आदमी पार्टी के सभी विधायक कार्यवाही से सस्पेंड हैं।

आम आदमी पार्टी के जो 21 विधायक निलंबित हुए हैं, उनमें खुद नेता विपक्ष आतिशी भी हैं। पूर्व सीएम आतिशी का कहना है कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि जनता द्वारा चुने गए विधायकों को विधानसभा परिसर में ही न जाने दिया जाए। पुलिस के पास इसको लेकर उनके पास कोई रिटेन ऑर्डर तक नहीं है। अगर कोई आदेश है तो दिखाएं। आतिशी ने कहा कि निलंबित विधायक स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से मिलने जाएंगे।

आम आदमी पार्टी के विधायकों की एंट्री पर रोक लगने पर ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडस एक्स पर ट्वीट कर कहा, “भारतीय संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ है जब दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायकों को विधानसभा परिसर में जाने से रोका जा रहा है। दिल्ली एक शुरुआत है। अब ये पूरे देश में होगा।

उन्होंने आगे कहा, “सारे विपक्ष को विधानसभाओं और संसद के परिसर से भी बाहर किया जाएगा। मैं हैरान हूं भारतीय संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ है, जब दिल्ली के AAP विधायकों को विधानसभा परिसर में जाने से रोका जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles