प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में मिले सिलेंडर कबाड़ में लगे बिकने

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में मिले सिलेंडर कबाड़ में लगे बिकने

आज से लगभग पांच साल पहले 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत हुई थी जिसका मकसद देश के उन सभी परिवारों को सुरक्षित, स्वच्छ रसोई ईंधन आवंटित कराना था जो उस समय तक असुरक्षित व प्रदूषित ईंधन का प्रयोग करके खाना बनाने हैं.

केंद्र सरकार ने APLऔर BPL राशन कार्ड धारक महिलाओं को घरेलू रसोई गैस उपलब्ध कराई अक्सर ये देखा गया है कि पहले रिफिल के बाद ये सिलेंडर बेकार ही पड़े रहते हैं. लेकिन भिंड से जो तस्वीरें आई हैं वो योजना की प्रासंगिकता को लेकर गंभीर सवाल उठा रही हैं. ये हालात उस राज्य में हैं जहां प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत मध्यप्रदेश के जबलपुर से गृहमंत्री अमित शाह ने की थी.

बताया जा रहा है कि भिंड में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सिलेंडर कबाड़ में बिकने लगे हैं, इस योजना के साथ जो चूल्हा मिला था वो भी भूसे के ढेर के बीच कबाड़ में पड़ा है.

पिछले पांच सालों में इस योजना का लाभ उठाने वाले सिलेंडर कबाड़ के भाव बेच कर वापस गोबर के कंडे और लकड़ी जलाकर खाना पका रहे हैं क्योंकि आज से समय में ईंधन की कीमतों के बढ़ने से गैस सिलेंडर के दाम 925 से 1050 रुपये के आसपास हैं, जो मज़दूरी पेशा लोगों की पहुंच से बहुत दूर है

बता दें कि भिंड ज़िले में लगभग 2 लाख 76 हजार लोगों के घर में गैस कनेक्शन है, जिसमें 1 लाख 33 हजार कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले हैं. प्रशासन का कहना है लगभग 77 लाभार्थियों को वो गैस दे चुके हैं, बाकी के लिये सर्वे जारी है लेकिन वो ये नहीं बताते कि कितने लोग कनेक्शन लौटा चुका है!

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *