अदालत ने हमेशा महिलाओं को सर्वोच्च सम्मान दिया है: चीफ जस्टिस

आईएससीप्रेस: बलात्कार मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई एक टिप्पणी ‘उससे शादी करोगे‘ पर उपजे विवाद पर सोमवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोबडे ने टिप्पणी देते हुए कहा एक अदालत और एक संगठन के रूप में हम हमेशा महिलाओं का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने “क्या आप उससे शादी करेंगे” पर की गई टिप्पणी को गलत तरह से पेश किया, जिसकी वजह से विवाद हुआ और अदालत की छवि को नुकसान पहुंचा।

भारत के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे ने कहा कि इस अदालत ने हमेशा महिलाओं को सर्वोच्च सम्मान दिया है। हमने इस सुनवाई में कोई सलाह नहीं दी कि तुम शादी कर लो, हमने तो सिर्फ ये पूछा था कि क्या आप शादी करेंगे? हमारी बात को पूरी तरह से गलत तरीक़े से पेश किया गया । सीजेआई ने कहा “एक संगठन और एक अदालत के रूप में, हमारा हमेशा महिलाओं के रूप में सर्वोच्च सम्मान रहा है।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि कुछ लोग न्यायपालिका की छवि को धूमिल करते हैं, इसलिए उनसे निपटने के लिए कुछ अनुशासन बनाया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बार के हाथों में हमारी प्रतिष्ठा है, हमें इस तरह हमारी रक्षा करने की जरूरत नहीं है. सुनवाई के दौरान, एसजी मेहता ने कहा कि मामले में न्यायाधीश एसए बोबडे का बयान गलत तरीक़े से पेश किया गया है ।

आपको बता दें कि हरियाणा में एक नाबालिग के 26 हफ्ते के गर्भ का गर्भपात कराने कि अनुमति वाली याचिका की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने यह टिप्पणी की थी.जिस पर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थी.

popular post

सऊदी अरब और बहरीन के स्टील दिग्गज संचालन से बाहर हुए: हनज़ला

सऊदी अरब और बहरीन के स्टील दिग्गज संचालन से बाहर हुए: हनज़ला ईरानी साइबर समूह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *