कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने बजाया बिगुल, हर परिवार की महिला को 2000 देने का वादा

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने बजाया बिगुल, हर परिवार की महिला को 2000 देने का वादा

जैसे जैसे कर्नाटक चुनाव नज़दीक आ रहा है वैसे वैसे कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज़ कर दी है, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद कांग्रेस ने अब एक नयी घोषणा की है। मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव में भाग लेने वाली पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। बीजेपी के नेताओं के दौरे हो रहे हैं तो कांग्रेस भी पीछे नहीं रहना चाहती।

इसी के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कर्नाटक के दौरे पर आईं। बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड मैदान पर सोमवार को आयोजित ना नायकी सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। उन्होंने सम्मेलन में आए लोगों से पूछा कि मुझे बताइए कि भाजपा के सरकार में आने के बाद से उनके जीवन में कोई बदलाव आया है क्या? यहां का पीएसआई घोटाला शर्मनाक है। आप अपने बच्चों को शिक्षित करते हैं और सत्ता में बैठे नेताओं से आपको यह घोटाला मिलता है। वोट देने से पहले अपनी पिछले सालों की स्थिति का आकलन कीजिए उसके बाद वोट दीजिए।

कांग्रेस ने सरकार बनने पर गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा की है ,जिसके अनुसार प्रत्येक परिवार की महिला को हर महीने 2000 रुपये आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। यह घोषणा स्वयं प्रियंका गाँधी ने की है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है। यहाँ की सरकार 40 पर्सेंट सरकार कहलाती है। सरकार के भ्रष्टाचार से राज्य को 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रियंका गांधी वाड्रा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को कर्नाटक के दौरे पर थीं। बेंगलूरू के पैलेस ग्राउंड पर महिलाओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं के लिए गृहलक्ष्मी योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आती है तो घरेलू महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles