भारत_अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस की विशाल ‘किसान महाचौपाल’ आयोजित 

भारत_अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस की विशाल ‘किसान महाचौपाल’ आयोजित 

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में आज राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस की विशाल ‘किसान महाचौपाल’ आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियों के लिए 50 हजार लोगों की क्षमता वाला डोम तैयार किया गया है। राहुल ढाई बजे भोपाल पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रवेश के लिए दो अलग-अलग रास्ते तय किए हैं, लेकिन कई कार्यकर्ता तय मार्गों का पालन नहीं कर रहे हैं।

एसीपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम में आने वालों को प्लेटिनम प्लाजा और वीआईपी रोड डिपो की ओर से प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं जवाहर चौक, माता मंदिर और न्यू मार्केट की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

इसके बावजूद कई मार्गों पर कांग्रेसी अब भी डटे हुए हैं, जहां पुलिस द्वारा रोके जाने पर धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। प्रवेश न मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है, जबकि पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी, पीछे नहीं हटेगी::राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील में प्रधानमंत्री ने देश को बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश का डेटा सौंपा गया, किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार को नुकसान पहुंचाया गया, जो शर्म की बात है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका में अडानी से जुड़े मामलों को लेकर प्रधानमंत्री चिंतित हैं और 14 महीनों से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

दबाव में शर्तें मानने से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली से रवाना होने से पहले कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में गहरी नाराजगी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में आकर उनकी शर्तें मान लीं, जिससे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी। ऐसे फैसले लिए गए, जो किसानों के हितों के खिलाफ हैं और देश को कमजोर करते हैं। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है।

popular post

टॉयलेट्, की कमी ने ट्रंप को बदनाम कर दिया

टॉयलेट्, की कमी ने ट्रंप को बदनाम कर दिया USS गेराल्ड आर. फोर्ड पर टॉयलेट्स

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *