ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अपने भारत दौरे को किया रद्द

COVID-19 In India: भारत में कोरोना महामारी (COVID-19) की दूसरी लहर क़हर बरसा रही है हर रोज़ दो लाख से ऊपर लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं कुछ राज्यों में नाईट कर्फ्यू तो दिल्ली जैसे राज्यों में एक हफ्ते का लॉक डाउन लगा दिया दिया। कोरोना के बढ़ने मामलों को देखते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson)  ने अपनी भारत यात्रा को कैंसिल कर दिया है बता दें कि जॉनसन 25-26 अप्रैल को भारत का दौरा करने वाले थे।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मौजूदा कोरोना की स्थिति को देखते हुए ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा को कैंसिल कर कर दिया है और ये आपसी समझौते से तय किया गया है कि यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री अगले सप्ताह भारत का दौरा नहीं करेंगे।

अरिंदम बागची ने ये भी कहा कि आने वाले दिनों में एक परिवर्तित भारत-ब्रिटेन संबंधों की योजना शुरू करने के लिए दोनों देश एक आभासी बैठक करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि “दोनों देश के नेता भारत-यूके साझेदारी को अपनी पूर्ण क्षमता तक ले जाने के लिए सबसे अधिक महत्व देते हैं और इस संबंध में संपर्क में रहने का प्रस्ताव रखते हैं।”

बता दें कि पिछले महीने, ब्रिटिश पीएम के कार्यालय ने घोषणा की थी कि जॉनसन अप्रैल के अंत में भारत की यात्रा करेंगे, जो कोरोना साल में उनकी पहली प्रमुख विदेशी यात्रा होगी।

ग़ौर तलब है कि यह दूसरी बार है जब जॉनसन को इस साल अपनी भारत यात्रा रद्द करनी पड़ी।

इससे पहले, ब्रिटिश पीएम को इस साल जनवरी में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आने वाले थे लेकिन ब्रिटेन में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए उन्होंने उस समय अपनी यात्रा को कैंसिल कर दिया था उसके बाद उन्होंने जी -7 शिखर सम्मेलन से पहले भारत आने का वादा किया था लेकिन ये यात्रा भी भारत में बढ़ते हुए कोरोना मामलों के कारण कैंसिल हो गई है

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *