बृजभूषण, विनेश फोगाट की ओलंपिक हार का जश्न मना रहे: बजरंग पुनिया

बृजभूषण, विनेश फोगाट की ओलंपिक हार का जश्न मना रहे: बजरंग पुनिया

हरियाणा: विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार (7 सितंबर) को बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर पहलवान बजरंग पूनिया ने एक इंटरव्यू में जवाब दिया है। बजरंग पूनिया ने कहा कि देश के प्रति बृज भूषण शरण सिंह की मानसिकता उजागर हुई है। ये विनेश का पदक नहीं था। ये 140 करोड़ भारतीयों का पदक था। कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के अयोग्य ठहराए जाने पर जश्न मनाने वाले, क्या वो लोग देशभक्त हो सकते हैं?

बता दें कि, बृजभूषण ने कहा था कि पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए था। उन्होंने दावा किया था कि ‘भगवान ने विनेश को दंडित किया इस वजह से उन्होंने ओलंपिक पदक जीतने का मौका गँवा दिया। बजरंग ने इंडिया टुडे से कहा, ‘यह देश के प्रति बृजभूषण सिंह की मानसिकता को उजागर करता है। यह विनेश का पदक नहीं था। यह 140 करोड़ भारतीयों का पदक था। और वह उसकी हार पर खुशी मना रहे हैं।’

बजरंग पूनिया ने आगे कहा कि विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने के बाद कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया, क्योंकि, हमारे मुश्किल दौर में कांग्रेस हमारे साथ खड़ी रही। इसके अलावा आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दल भी हमारे साथ खड़े रहे।

पुनिया ने आरोप लगाया कि जिस तरह से विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में पदक से चूक गईं, वह राष्ट्रीय शोक का विषय था, लेकिन भाजपा के आईटी सेल ने उनका मजाक उड़ाने और उन्हें नीचा दिखाने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने आरोप लगाया, “जिन लोगों ने विनेश की अयोग्यता का जश्न मनाया, क्या वे देशभक्त हैं? हम बचपन से देश के लिए लड़ रहे हैं, और वे हमें देशभक्ति सिखाने की हिम्मत करते हैं। वे लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं।’

इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके ख़िलाफ़ सभी आरोप और विरोध-प्रदर्शन कांग्रेस ने कराए। विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बृजभूषण ने आरोप लगाया कि यह कदम दो साल पहले शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन एक राजनीतिक साजिश के अलावा और कुछ नहीं है।

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि 18 जनवरी को जब जंतर मंतर पर प्रदर्शन हुआ था तो तमाम लोगों को लगा था कि शायद इसमें सच्चाई है। महिलाओं के साथ, बेटियों के साथ बदतमीजी हुई है, आज वे लोग अभी छले महसूस कर रहे हैं। पहलवानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से ओलंपिक में भी कहीं न कहीं इसका नुकसान हुआ, उसकी भरपाई कौन करेगा? बृजभूषण ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पर कई आरोप लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles