कांग्रेस और राहुल गांधी कके खिलाफ भाजपा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के जवाब में सत्ताधारी पार्टी BJP ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया है। मुंबई में BJP कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
दूसरी तरफ, AI समिट में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि प्रदर्शनकारी नेपाल के Gen-Z आंदोलन से प्रेरित थे और यह विरोध किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है।
देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में BJP कार्यकर्ता खुलेआम कांग्रेस के खिलाफ, नारे लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से पत्थरबाजी की खबरें आईं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत दखल देकर हालात को काबू में किया।
इसी तरह, तेलंगाना में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुंडे ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी देश के खिलाफ साजिशों में शामिल है और ऐसी घटनाएं देश के हित के खिलाफ हैं।


popular post
गुजरात SIR: 6.8 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर
गुजरात SIR: 6.8 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर देश के 12 राज्यों और केंद्र
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा