भाजपा तीन राज्यों में बहुमत की ओर, पंजाब में आप, कांग्रेस साफ़

भाजपा तीन राज्यों में बहुमत की ओर, आप को मिलेगा पंजाब, कांग्रेस का सूपड़ा साफ़

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर पंजाब चुनाव की मतगणना के साथ-साथ रुझान आना शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन दोहराया है वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता तक पहुंचती हुई नजर आ रही है।

भारतीय राजनीति के सबसे पुराने दल कांग्रेस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। कांग्रेस पंजाब की सत्ता गँवा रही है वहीं उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश में भी पार्टी का हाल बहुत अच्छा नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझान यह बात स्पष्ट कर रहे हैं कि भाजपा एक बार फिर बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अगुवाई में पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध इलाकों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है वहीँ किसान आंदोलन के प्रभाव वाले उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में भाजपा ने कृषि कानून के वापसी के बाद अपना अभियान तेज कर दिया था। आदित्यनाथ ने इस क्षेत्र में जन विश्वास रैलियां की थी वहीँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डोर टू डोर भाजपा का प्रचार किया था।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 73 सीटों पर किसान आंदोलन का असर जरूर रहा लेकिन भाजपा मुख्य मुकाबले से बाहर कभी नहीं गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भाजपा पर किसान आंदोलन का ज्यादा असर होता नजर नहीं आ रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, आगरा और हापुड़ जैसे जिलों में भाजपा को पहले भी नुकसान की कोई खास उम्मीद नहीं थी क्योंकि यहां जाट और मुस्लिम बिरादरी की बहुत अधिक आबादी नहीं है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के बाद भी भाजपा इतनी कमजोर कभी नहीं हुई जितने दावे किए जा रहे थे। उत्तराखंड में भी भाजपा को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पंजाब गंवाने की आशंका के बीच मणिपुर और गोवा में भी पिछड़ती हुई नजर आ रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles