भाजपा भारतीय संविधान को कागज का टुकड़ा समझती है: प्रियंका गांधी

भाजपा भारतीय संविधान को कागज का टुकड़ा समझती है: प्रियंका गांधी

तिरुअनंतपुरम: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण का मतदान हो चुका है और अब दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। सभी पार्टियों के शीर्ष नेता जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी देश के विभिन्न राज्यों में रैलियों, रोड शो और चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज केरल की चलाकुडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बेनी बेहनन के समर्थन में प्रचार किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। चलाकुडी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कुछ लोग नए भारत के निर्माण की बात कर रहे हैं। बीजेपी के इस नए भारत में क्या होगा ये हर कोई समझ रहा है। भाजपा के नए भारत में स्थिति यह है कि मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर घुमाया जाता है और सरकार इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। बलात्कारियों को संरक्षण मिलता है।

ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी गिड़गिड़ाती हैं, लेकिन प्रधानमंत्री उसका अपमान करने वाले का बचाव करते हैं। प्रधानमंत्री जो नीतियां बनाते हैं, वे अपने मित्रों के लिए बनाते हैं। प्रधानमंत्री सार्वजनिक संपत्तियों को अपने अरबपति मित्रों को सौंप रहे हैं। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है। यह वह नया भारत है जिसे हम आज अपना रहे हैं!

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की गतिविधियों और नीतियों को जनविरोधी बताया और साथ ही इस सरकार को राष्ट्रविरोधी भी कहा। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजरअंदाज कर कानून बनाने में लगी है। नए-नए कानून बनाने के लिए लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सच तो यह है कि भाजपा भारतीय संविधान को कागज का टुकड़ा समझती है। जो हो रहा है वह पूरी तरह से लोगों की इच्छाओं के खिलाफ है।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके साथी नेता अहंकार से भरे हुए हैं और भारतीय संविधान को बदलने की बात करते हैं जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के खून से लिखा गया था।

popular post

बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों ‌में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे 

बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों ‌में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे  बिहार चुनाव के शुरुआती

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *