बंगाल, EVM का गेम शुरू , शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची TMC

पश्चिम बंगाल में जीत की हैट्रिक के लिए पूरा लगा रही तृणमूल कांग्रेस और सत्ता के लिए जी जान से जुटी भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का क्रम भी जारी है। तृणमूल कांग्रेने पहले चरण के विधान सभा चुनाव में ईवीएम में धांधली और वोटिंग परसेंट में गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
रिपोर्ट के अनुसार EV सेटिंग को लेकर टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। 294 सदस्यों वाली विधान सभा के लिए पहले चरण में आज 30 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार तृणमूल नेता और सांसद सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है और पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दोपहर में आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की है। सीएम ममता बनर्जी की पार्टी ने पूर्वी मिदनापुर जिले के वोटिंग परसेंट का एक स्क्रीनशॉट ट्वीट कर पूछा है, “यह क्या हो रहा है @ECISVEEP?! पांच मिनट के अंदर ही वोटिंग परसेंट अचानक आधा कैसे हो गया? क्या इसके बारे में जानकारी देंगे? यह दु:खदायी और आश्चर्यजनक है…@CEOWestBengal कृपया तुरंत इस मामले को देखें..

 

तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि लोग वोट टीएमसी को दे रहे हैं लेकिन VVPT पर सिम्बल भाजपा का दिख रहा है। पार्ट ने पोस्ट करते हुए दावा किया कि लोग तृणमूल को वोट नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि टीएमसी को वोट देने पर भी वोट बीजेपी को जाता दिख रहा है।

टीएमसी ने लिखा है, “मतदाताओं द्वारा चौंकाने वाला दावा, जिसे तुरंत @ECISVEEP और @CEOWestBengal द्वारा देखा जाना चाहिए। कांथी दक्षिण विधानसभा सीट के कई मतदाताओं का आरोप है कि उन्होंने TMC के लिए मतदान किया था, लेकिन VVPAT ने उन्हें बीजेपी का सिम्बल दिखाया। यह गंभीर है! यह धृष्टता है।”

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *