बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार किया

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार किया

बांग्लादेश सरकार ने भारत और श्रीलंका में खेले जाने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसका एलान किया।

ICC ने भारत से बाहर मैच शिफ्ट करने से कर दिया था मना 

बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने का अनुरोध किया था। हालांकि, आईसीसी ने बुधवार को बीसीबी की यह मांग खारिज कर दी थी। आईसीसी बोर्ड की मीटिंग में इस मांग को खारिज करते हुए बीसीबी को एक दिन की मोहलत दी गई थी। इसके बाद उनकी जगह किसी दूसरी टीम को वर्ल्ड कप में शामिल करने की बात कही गई थी।

अब बांग्लादेश ने खुद 2026 टी20 वर्ल्ड कप में न खेलने का फैसला लिया है तो उनकी जगह आईसीसी स्कॉटलैंड को विश्व कप में शामिल कर सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आसिफ नजरुल ने कहा, हम सभी विश्व कप खेलना चाहते हैं। भारत में हमारे खिलाड़ियों और दल की सुरक्षा का मुद्दा अभी भी बना हुआ है। इसकी शुरुआत एक खिलाड़ी को उनके टीम से निकाले जाने से हुई।

आईसीसी चाहे जो कहे कि सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है, लेकिन हमारे खिलाड़ी को उनके टूर्नामेंट से निकाल दिया गया है। वह देश विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। तब से क्या बदला है? अगर मुस्तफिजुर रहमान को सुरक्षा नहीं दी जा सकती, तो हम कैसे मान लें कि आईसीसी सुरक्षा देगी?

उन्होंने आगे कहा, खिलाड़ियों से मेरी जो भी बातचीत हुई, वह निजी बातचीत है। उन्होंने हमें जो कुछ भी बताया है, मैं किसी को नहीं बताऊंगा। बैठक का उद्देश्य उनकी इच्छा जानना था। मैं अपने खिलाड़ियों को जोखिम में नहीं डालना चाहता हूं। यह हमारी सरकार का फैसला है। हम अपने खिलाड़ियों को खतरे में नहीं डाल सकते हैं।

popular post

इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत

इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत अमेरिका, जो इज़रायली

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *