आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल ईडी द्वारा गिरफ़्तार

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल ईडी द्वारा गिरफ़्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने केजरीवाल से करीब दो घंटे तक पूछताछ की और इसके बाद टीम उन्हें लेकर ईडी दफ्तर पहुंची। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला मामला है जब मुख्यमंत्री रहते हुए किसी नेता को केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा केजरीवाल को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पद पर रहने के दौरान किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। अधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के शीघ्र बाद, ईडी की एक टीम उनके आवास पर पहुंची और तलाशी ली। इसके बाद, केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

उधर, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी के बाद जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे।

आतिशी ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इस कार्रवाई के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। आतिशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। जरूरत पड़ने पर, वह जेल से सरकार चलाएंगे। ऐसा कोई नियम नहीं है जो जेल से सरकार चलाने की मनाही करता हो।’’

आपने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
आप ने साफ कर दिया है कि गिरफ्तारी के बाद भी केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे। साथ ही पार्टी ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आप ने कहा कि चुनाव की वजह से गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद ईडी की टीम गुरुवार की शाम को करीब सात बजे केजरीवाल के आवास पर पहुंची। इस दौरान सुरक्षा के कडे़ इंतजाम देखे गए।

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *