चीन के वाटर किंग कहे जाने वाले बिजनेसमैन झोंग शानशान (Zhong Shanshan) एक बार फिर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। साथ ही मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं।
आज बोतलबंद पानी और वैक्सीन बनाने वाली चीनी कंपनी के मालिक एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बनने के साथ साथ दुनिया के रईसों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए। वहीं मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर लुढ़क गए हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 74 अरब डॉलर है। इसके साथ ही एलन मस्क दूसरे नंबर पर हैं और दुनिया के सबसे बड़े रईस शख्स अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का ताज छीनने के करीब पहुंच गए हैं।
दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की संपत्ति कितनी है।
| रैंक | नाम | कुल संपत्ति (डॉलर में) | स्रोत |
| 1 | जेफ बेजोस | 187.6 अरब | अमेजन |
| 2 | एलन मस्क | 161.4 अरब टेस्ला | स्पेस एक्स |
| 3 | बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली | 150.1 अरब | LVMH |
| 4 | बिल गेट्स | 119.8 अरब | माइक्रोसॉफ्ट |
| 5 | मार्क जुकरबर्ग | 99.5 अरब | फेसबुक |
| 6 | झोंग शानशान | 93.8 अरब | बेवरेज, फार्मा |
| 7 | लैरी एलिसन | 86.5 अरब | सॉफ्टवेयर |
| 8 | वॉरेन बफेट | 86 अरब | बर्कशायर हैथवे |
| 9 | लैरी पेज | 76.7 अरब | गूगल |
| 10 | सर्जी ब्रिन | 74.6 अरब | गूगल |
कौन हैं झोंग शानशान?
एक ओर जहां कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है और कारोबारियों को मोटा नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर झोंग शानशान की दौलत पिछले साल बहुत तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से वह एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए। 67 वर्षीय झोंग को चीन में लोन वुल्फ के तौर पर भी जाना जाता है।
अप्रैल में उन्होंने बीजिंग वेन्टाई बायोलॉजिकल फार्मेसी एंटरप्राइज कंपनी से वैक्सीन विकसित की और कुछ महीनों बाद बोतलबंद पानी बनाने वाली नोंगफू स्प्रिंग कंपनी हांगकांग में सबसे लोकप्रिय में से एक बन गई। इसलिए इस साल उनकी संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ।


popular post
लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में इज़रायली ड्रोन के गिरने की घटना
लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में इज़रायली ड्रोन के गिरने की घटना लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा