तीनों कृषि कानून किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए है: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. कानून में संशोधन के प्रस्ताव को किसानों ने खारिज कर दिया, जिसके साथ ही आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है.

किसान कृषि कानून को वापस लेने पर अड़े हुए हैं. किसानों ने दिल्ली- जयपुर और दिल्ली आगरा हाईवे को ब्लॉक करने का ऐलान किया है. वहीं 12 दिसंबर को टोल फ्री करेंगे. इतना ही नहीं 14 दिसंबर को पूरे देश में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

कृषि कानूनों को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संसद के सत्र में सरकार कृषि से जुड़े तीन कानून लेकर आई थी. इन कानूनों पर संसद में सभी दलों के सांसदों ने अपना पक्ष रखा था. लोकसभा और राज्यसभा में बिल पारित हुआ था. चर्चा के दौरान सभी सांसदों ने अपने विचार रखे. ये तीनों कानून आज देशभर में लागू हैं. नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए है. तय समय में भुगतान की व्यवस्था की गई है. किसानों की जमीन सुरक्षित रखने का ध्यान रखा गया है. नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं. मंडी से बाहर जाकर भी किसानों को छूट दी गई. वहीं, उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी किसानों से बातचीत जारी है.

popular post

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स समाचार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *