वसीम के बाद अब यह एक्टर अपनाएगा हिंदू धर्म, सीडीएस के अपमान को बनाया मुद्दा

वसीम के बाद अब यह एक्टर अपनाएगा हिंदू धर्म, सीडीएस के अपमान को बनाया मुद्दा हाल ही में उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने की चर्चा चारों ओर थी।

वसीम रिजवी के बाद अब मलयालम सिनेमा में अच्छी पहचान रखने वाले अली अकबर भी हिंदू धर्म अपनाने जा रहा है।अली अकबर ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का कारण बताते हुए कहा कि दिवंगत चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और देश के अपमान के चलते वह इस्लाम छोड़ने का फैसला कर रहा है।

इससे पहले भी अपने विवादित बयानों के कारण अकबर हंगामा खड़ा करते रहे हैं। अकबर ने 2015 में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि मदरसे में रहने के दौरान एक उस्ताद ने उसका यौन शोषण किया था। 58 वर्षीय अली अकबर का जन्म 1963 में हुआ था। केरल के वायनाड में पैदा हुए अली अकबर पेशे से निर्देशक, पटकथा लेखक और गीतकार है। वह प्रमुख रूप से मलयालम सिनेमा में कार्यरत है।

1988 में अकबर ने फिल्म निर्देशक के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी । वह कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं ।उन्हें 1998 और 2010 में रिलीज हुई ग्राम पंचायत और सीनियर मैंड्रेक के लिए याद किया जाता है।

फिल्मों के अलावा वह राजनीति में भी भाग्य आजमा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी कि प्रदेश समिति के सदस्य रहे अली अकबर ने अक्टूबर में पार्टी नेतृत्व के साथ चलते मतभेद के कारण संगठनात्मक जिम्मेदारियां छोड़ दी थी। अकबर ने कहा था कि वह पार्टी में बने रहेंगे लेकिन कोई भी संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे।

उन्होंने भाजपा की संगठनात्मक ज़िम्मेदारी छोड़ने का कारण बताते हुए कहा था कि वह प्रदेश सचिव एके नज़ीर के खिलाफ पार्टी की केरल इकाई की कार्यवाही से दुखी हैं और इसी के चलते पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। अकबर को केरल भाजपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में गिना जाता है।

अकबर ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का कारण बताते हुए कहा कि वरिष्ठ इस्लामी नेताओं ने भी बहादुर सैन्य अधिकारी को अपमानित करने वाले राष्ट्र विरोधियों का विरोध नहीं किया है और मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता। अकबर ने कहा कि उसका धर्म से विश्वास उठ गया है। इस संबंध में अकबर ने बुधवार को ही फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें कुछ लोगों ने जनरल रावत की मौत से जुड़ी पोस्ट पर स्माइल इमोटिकॉन का प्रयोग किया था।

अकबर ने कहा कि आज मैं जन्म से मिले हुए पहनावे को उतार कर फेंक रहा हूं। आज से मैं मुस्लिम नहीं एक भारतीय हूं। मेरा यह जवाब उन सभी लोगों के लिए है जिन्होंने भारत के खिलाफ हजारों स्माइलिंग इमोटिकॉन्स पोस्ट किए हैं।

popular post

भारतीय नौसेना प्रमुख की अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात

भारतीय नौसेना प्रमुख की अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *