ओडिशा में मिली सफलता के बाद मोहन मांझी को बीजेपी ने मुख्यमंत्री चुना

ओडिशा में मिली सफलता के बाद मोहन मांझी को बीजेपी ने मुख्यमंत्री चुना

ओडिशा: विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बहुमत का जादूई आंकड़ा हासिल करते हुए नवीन पटनायक के बीजू जनता दल को सत्ता से बेदखल किया है। अब ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ओडिशा के नये सीएम मोहन मांझी होंगे। राजनाथ सिंह ने इस पर मुहर लगा दी है। ओडिशा के दो डिप्टी सीएम केवी सिंहदेव और प्रावति परिदा के साथ मोहन मांझी 12 जून यानि कल शपथग्रहण करेंगे।

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये मोहन मांझी ओडिशा के 16वें मुख्यमंत्री मंत्री के रूप में कल शपथ लेंगे। 12 जून को ओडिशा की नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। बता दें कि 53 वर्षीय मोहन मांझी आदिवासी समुदाय से आते हैं। क्योंझर विधानसभा सीट से वो चार बार विधायक चुने गये हैं।

नवीन पटनायक साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वो इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे। हाल ही में हुए चुनावों में सफलता मिलने के बाद बीजेपी ने अब मोहन मांझी को मुख्यमंत्री चुना है। इसी के साथ राज्य को लगभग ढाई दशक बाद नया मुख्यमंत्री मिला है।

ओडिशा में हाल ही में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए थे। 147 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी ने बहुमत का जादूई आंकड़ा पार करते हुए 78 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं ढाई दशक से सत्ता में काबिज बीजू जनता दल महज 51 सीटों पर सिमट कर रह गई। कांग्रेस को 14 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कस्वादी को एक सीट मिली। ओडिशा में इसबार तीन उम्मीदवार निर्दलीय भी चुनाव जीते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles