साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के बाद विनेश फोगाट ने ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का किया ऐलान

साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के बाद विनेश फोगाट ने ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का किया ऐलान

साक्षी मलिक के संन्यास लेने और बजरंग पुनिया के पद्मश्री लौटाने के बाद अब विनेश फोगाट ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण  सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में कोई कार्रवाई नहीं होने और डब्ल्यूएफआई पर उसका वर्चस्व कायम रहने के खिलाफ दिग्गज पहलवानों का विरोध लगातार जारी है।

विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर ऐलान किया कि मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस कर रही हूं। पत्र में उन्होंने लिखा है कि इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद।

पत्र में उन्होंने आगे लिखा है, ”माननीय प्रधानमंत्री, साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी है और बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया है। आप देश के मुखिया हैं तो आप तक भी यह मामला पहुंचा होगा। मैं आपके घर की बेटी विनेश फोगाट हूं और पिछले एक साल से जिस हाल में हूं यह बताने के लिए आपको यह पत्र लिख रही हूं।”

विनेश फोगाट ने लिखा कि “मुझे याद है कि 2016 में जब साक्षी मलिक ओलंपिक में पदक जीतकर आई थी तो आपकी सरकार ने उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। इसकी घोषणा हुई तो देश की हम सारी महिला खिलाड़ी खुश थीं और एक दूसरे को बधाई के संदेश भेज रही थी।

आज जब साक्षी को कुश्ती छोड़नी पड़ी तो मुझे 2016 बार-बार याद आ रहा है। पत्र में फोगाट ने सवाल किया कि क्या हम महिला खिलाड़ी सरकार के विज्ञापनों पर छपने के लिए ही बनी हैं। हमें उन विज्ञापनों पर छपने में कोई ऐतराज नहीं है क्योंकि उसमें लिखे नारे से ऐसा लगता है कि आपकी सरकार बेटियों के उत्थान के लिए गंभीर होकर काम करना चाहती है।

मैंने ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना देखा था, लेकिन अब यह सपना भी धुंधला पड़ता जा रहा है। बस यही दुआ रहेगी कि आने वाली महिला खिलाड़ियों का यह सपना जरूर पूरा हो। फोगाट ने आगे लिखा कि आप (पीएम मोदी) अपनी जिंदगी के सिर्फ 5 मिनट निकालकर उस आदमी (बृजभूषण सिंह) के मीडिया में दिए गए बयानों को सुन लीजिए।

आपको पता लग जाएगा कि उसने क्या-क्या किया है। उसने महिला पहलवानों को असहज कर देने वाली बात सरेआम टीवी पर बोली है। बेहद भावुक पत्र में उन्होंने लिखा कि इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत-बहुत धन्यवाद।

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *