अभय चौटाला का एलान, बसपा के साथ मिलकर लड़ेंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव

अभय चौटाला का एलान, बसपा के साथ मिलकर लड़ेंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव

हरियाणा: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बीच इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) नेता अभय सिंह चौटाला ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अभय चौटाला ने कहा कि बहुजन समाज पार्टीऔर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) मिलकर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा की 90 सीटों में से बीएसपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभय चौटाला गठबंधन के नेता होंगे।

हरियाणा के कुल 90 विधानसभा सीटों में से इनेलो 53 और बहुजन समाज पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन दलों के बीच तीसरी बार गठबंधन हुआ है। सबसे पहले वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों दलों के बीच गठबंधन हुआ था। 1996 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने एक और इनेलो ने चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2018 में इनेलो और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। अब फिर 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दल साथ आएं हैं।

बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा, हरियाणा की जनता ने JJP, BJP और कांग्रेस तीनों को वोट डालकर देखा, तीनों ने काफी लंबे समय तक सरकार चलाई है। लेकिन, लोगों में बहुत आक्रोश है कि उनकी बातें नहीं सुनी गई, उनके लिए काम नहीं किया गया। आकाश आनंद ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर हमें लगता है कि गठबंधन की सरकार यहां बहुत अच्छा निर्णय दे पाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम न सिर्फ चुनाव लड़ेंगे बल्कि सरकार भी बनाएंगे।

गठबंधन का ऐलान करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि ये गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि लोगों की इच्छाओं के अनुसार किया गया है। बीजेपी और कांग्रेस ने देश को लूटा है। चौटाला ने कहा हम गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेस गठबंधन करेंगे और सरकार बनाएंगे। अभय सिंह चौटाला ने गुरुवार 11 जुलाई को मीडिया से बातचीत की।

इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि आज आम आदमी की भावना यह है कि 10 साल से इस राज्य को लूटने वाली भाजपा को सत्ता से हटाया जाए और कांग्रेस पार्टी को सत्ता से दूर रखा जाए। हम हरियाणा में अपनी-अपनी राजनीतिक पार्टियां बनाने वाले लोगों को साथ लाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ हैं और हम एक ऐसा मोर्चा बनाएंगे, जिसमें लोगों का भरोसा बढ़ेगा और आने वाले समय में इस राज्य में गठबंधन की सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles