मॉरिशस में दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत

मॉरिशस में दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे। पोर्ट लुईस में पीएम मोदी का मॉरीशस में भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम समेत शीर्ष हस्तियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम नवीन ने पीएम मोदी को माला पहनाई और गले लगाकर उनका अपने देश में अभिनंदन किया। इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

कल यानी 12 मार्च को मॉरिशस में 57वां राष्ट्रीय दिवस समारोह मनाया जाएगा। मॉरिशस ने पीएम मोदी को इस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया है।  कल यानी 12 मार्च को मॉरिशस में 57वां राष्ट्रीय दिवस समारोह मनाया जाएगा। मॉरिशस ने पीएम मोदी को इस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया है।

भारत और मॉरिशस का द्विपक्षीय व्यापार लगभग 50 करोड़ का है। 2022-23 के आंकड़ों की मानें तो दोनों देशों ने 48,000 करोड़ का व्यापार किया था, जिसमें भारत ने मॉरीशस को 4,000 करोड़ निर्यात किया था और मॉरीशस से 800 करोड़ का आयात किया था। 2005 के बाद दोनों देशों के साझा व्यापार में 132% का उछाल देखने को मिला है।

मॉरीशस हिन्द महासागर में रणनीतिक लोकेशन पर मौजूद है। ऐसे में इंडो-पैसिफिक में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने में मॉरीशस भारत की मदद कर सकता है। व्हाइट-शिपिंग जानकारी साझा करने के लिए दोनों देशों MoU पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके अंतर्गत कमर्शियल और गैर-सैन्य जहाजों की जानकारी दोनों देशों में साझा की जाएगी, जिससे समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी।

हिन्द महासागर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भारत ने 2015 में सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन (सागर) प्रोजेक्ट शुरू किया था। मॉरीशस भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है। भारत ने अगालेगा द्वीप पर मिलिस्ट्री बेस का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। यह द्वीप मॉरीशस के बेहद करीब है। यहां से भारत खासकर चीनी जहाजों और पनडुब्बियों पर नजर रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles