यूपी के हाथरस में हाथरस में बस-वैन की टक्कर में 15 यात्रियों की मौत

यूपी के हाथरस में हाथरस में बस-वैन की टक्कर में 15 यात्रियों की मौत

उत्तर प्रदेश: यूपी के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। चंदपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक वैन और बस की टक्कर हो गई हादसे में चार बच्चे, चार महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। वहीं हादसे में 13 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।

अलीगढ़ की आयुक्त चैत्र वी ने हाथरस दुर्घटना पर कहा कि अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 7 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। एक रोडवेज बस और एक अन्य वाहन की टक्कर के कारण यह दुर्घटना हुई। 11 घायल यहां इलाज कर रहे हैं, जबकि 8 को इलाज के लिए अलीगढ़ के लिए भेजा गया है।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम यह दुर्घटना उस समय चंदपा कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास हुई, जब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में एक बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 16 अन्य घायल थे, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बाद में गंभीर रुप से घायल चार यात्रियों में तीन की उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना पर इलाका पुलिस के साथ जिलाधिकारी आशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और चालक की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग हाथरस से आगरा जा रहे थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक
यूपी में हाथरस में हुए जोरदार हादसे में मारे गये लोगों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। उन्होंने घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles