12वीं पास केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर नहीं लिख पाईं सही स्लोगन, लिखा-बेढी पडाओ, बच्चाव
इंदौर। इसे देश का दुर्भाग्य कहें या लोकतंत्र की मजबूरी, क्योंकि जिन जनप्रतिनिधियों को केंद्रीय और राज्य की योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी है वह खुद योजनाओं के बारे में लिखने-पढ़ने की स्थिति में नहीं हैं। ताजा मामला मोदी कैबिनेट में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री बनी सावित्री ठाकुर का है। खुद को 12वीं पास बताने वाली मंत्री सावित्री ठाकुर अपने हाथ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नहीं लिख पाईं, जो लिखा वह भी गलत लिखा। अब उनके द्वारा लिखा गया गलत स्लोगन तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बोर्ड पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नहीं लिख पाईं। उन्होंने बोर्ड पर बेटी पड़ाओ बच्चाव लिख दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री सावित्री ठाकुर को अपनी गलती का एहसास था, उनके साथ का कोई व्यक्ति टोकता भी है लेकिन वह सुधार नहीं कर पाईं।
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया था। इसे लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भोपाल में मुख्यमंत्री एक सरकारी स्कूल में पहुंचे थे तो अन्य जगहों पर मंत्री और स्थानीय प्रतिनिधि पहुंचे थे। इसी तरह धार जिले के एक स्कूल में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर पहुंची थीं। स्कूल चलें हम अभियान के तहत वो सरकारी स्कूल के बोर्ड पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ लिख रही थीं। लेकिन, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए इस स्लोगन को भी सही नहीं लिख पाई।
इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री सावित्री ठाकुर को अपनी गलती का एहसास था, उनके साथ का कोई व्यक्ति टोकता भी है लेकिन वह सुधार नहीं कर पाईं। चुनावी हलफनामे के अनुसार धार सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर 12वीं पास हैं। वह धार लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बनी हैं। परिवार का राजनीति से दूर-दूर तक नाता नहीं रहा है। पति किसान हैं और पिता सरकारी कर्मचारी रही हैं। सावित्री ठाकुर संघ से जुड़ी रही हैं और क्षेत्र में एक्टिव रहती हैं।


popular post
बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे
बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे बिहार चुनाव के शुरुआती
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा