सिद्धू जहाँ से भी लड़ेंगे, उन्हें जीतने नहीं दूंगा: अमरिंदर सिंह

सिद्धू जहाँ से भी लड़ेंगे, उन्हें जीतने नहीं दूंगा: अमरिंदर सिंह

पंजाब कांग्रेस में जारी संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस को रह रहकर झटका दे रहे हैं.

दिल्ली दौरे से आज गुरुवार को चंडीगढ़ लौटे अमरिंदर सिंह ने चौंका देने वाले बयान दिए हैं. उन्होंने सिद्धू पर जमकर हमला बोला है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू पंजाब के लिए उचित व्यक्ति नहीं है.. अगर वो लड़ेगा.. जहां से भी लड़ेगा, मैं उसे नहीं जीतने दूंगा.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वो कांग्रेस के साथ बने नहीं रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो भाजपा में भी शामिल नहीं हों रहे हैं. कैप्टन से जब पूछा गया कि वह कांग्रेस से इस्तीफा कब दे रहे हैं तो उन्होंने कहा कि सही वक्त आने पर बता दूंगा.

इससे पहले अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से कांग्रेस छोड़ रहे हैं. कैप्टन ने कहा, “अभी तक मैं कांग्रेस में हूं लेकिन कांग्रेस में नहीं रहूंगा. मैंने पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. मेरे साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाएगा.” उन्होंने कहा कि औपचारिक इस्तीफा “उचित समय” पर आएगा.

popular post

हनज़ला ने इज़रायल के सबसे गहरे सुरक्षा रहस्यों का खुलासा किया

हनज़ला ने इज़रायल के सबसे गहरे सुरक्षा रहस्यों का खुलासा किया साइबर समूह हनज़ला ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *