वैक्सीन को लेकर प्रियंका गाँधी ने किया मोदी सरकार से सवाल

वैक्सीन को लेकर प्रियंका गाँधी ने किया मोदी सरकार से सवाल, भारत में Covid-19 की दूसरी भयावह लहर भले ही शांत हो गई हो, लेकिन मरने वालों की तादाद आज भी 4000 से अधिक रही है, जिस तरह अस्पतालों की व्यवस्था और ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के नेताओं ने लगातार मोदी सरकार पर हमला किया था उसी तरह वैक्सीन को लेकर भी मोदी सरकार निशाने पर है।

दरअसल बात यह है कि एक तरफ़ एक्सपर्ट और वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना के बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीन है, और उधर देश में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन न होने के बावजूद मोदी सरकार ने विदेशों में ख़ूब वैक्सीन भेजी, जिसके कारण भारत में वैक्सीनेशन की रफ़्तार धीमी हो गई।

इसी के चलते कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट करते हुए मोदी सरकार से तीन महत्तवपूर्ण सवाल पूछे हैं।

प्रियंका गांधी ने वैक्सीन संकट लिख कर यह तीन सवाल पूछे:
1- मोदी जी के बयान के अनुसार उनकी सरकार पिछले साल ही वैक्सीनेशन के फ़ुल प्लान के साथ तैयार थी, तब जनवरी 2021 में केवल 1 करोड़ 60 लाख वैक्सीन का ऑर्डर क्यों दिया गया?

2- मोदी सरकार ने भारत की जनता को कम वैक्सीन लगाकर ज़्यादा वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?

3- दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक भारत, आज दूसरे देशों से वैक्सीन मांगने पर क्यों आ गया? और वहीं यह

निर्लज्ज सरकार इसे भी उपलब्धि की तरह पेश करने की कोशिश क्यों कर रही है?

ट्वीट के अंत में प्रियंका गांधी ने लिखा: ज़िम्मेदार कौन?
प्रियंका गांधी के इस ट्वीट से साफ़ पता चलता है कि वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार की नीतियां बिल्कुल फ़ेल हो चुकी हैं और वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार के दावे फ़र्जी और खोखले साबित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles