नूपुर शर्मा के बयान पर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, देशभर में प्रदर्शन और नारेबाजी

नूपुर शर्मा के बयान पर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, देशभर में प्रदर्शन और नारेबाजी

पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर देश भर में विवाद थमते हुए दिखाई नहीं आ रहा है। 10 जून दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश भर में दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर देवबंद , कोलकाता, लखनऊ तक नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर देश भर में विवाद थमते हुए दिखाई नहीं आ रहा है। 10 जून दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश भर में दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर देवबंद , कोलकाता, लखनऊ तक नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीँ दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लेकर देवबंद, सहारनपुर तक लोगों ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

10 जून दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद में प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शनकारियों ने विवादित बयान को लेकर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर कार्रवाई की मांग की। जामा मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए जिनमें से कुछ ने तख्तियां लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की।

हालाँकि इससे पहले दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम की तरफ से प्रदर्शन न करने की अपील की गई थी। लेकिन जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के बारे में कुछ पता नहीं था। न ही विरोध प्रदर्शन करने वालों को मस्जिद की ओर से बुलाया गया था। साथ ही शाही इमाम ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।”

जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया। और हमने वहां से प्रदर्शन कारियों को हटा दिया है और अब स्थिति नियंत्रण में है।

दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और विवादास्पद संत यति नरसिंहानंद समेत 31 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। साथ ही प्राथमिकी में भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल और पत्रकार सबा नकवी के नाम को भी शामिल किये गए हैं। ​

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी जुमे की नमाज के बाद लखनऊ, प्रयागराज और देवबंद में नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कारियों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। देवबंद में भी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

popular post

ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया

ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *