इंडिया’ की अगली बैठक दिल्ली में

इंडिया’ की अगली बैठक दिल्ली में

इंडिया गठबंधन की अगली बैठक के स्थल को लेकर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अगली बैठक दिल्ली में होगी। इस दौरान जब पत्रकार ने उनसे तारीखों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,’आप इसे कब आयोजित करना चाहते हैं, हम इसे उन तारीखों पर आयोजित करेंगे।

मुंबई में विपक्ष की बैठक को संबोधित करते हुए द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि तुरंत एक समन्वय समिति गठित की जानी चाहिए और एक सीएमपी तैयार किया जाना चाहिए। वह (सीएमपी) भारत गठबंधन का चेहरा होगा।

भाजपा शासन ने देश को कई तरीकों से बर्बाद कर दिया है। उसे (सीएमपी) लोगों के सामने एक रोड मैप पेश करना चाहिए जिसमें यह बताया जाए कि हम इसे खत्म करने के लिए क्या करने का इरादा रखते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने इस बैठक में हमने कुछ बड़े स्टेप लिए हैं जो भी पार्टी इस इंडिया में है वो भाजपा को हराने के लिए यहां है। इस मंच पर जो दल हैं वो देश की 60 फीसदी जनका की प्रतिनिधित्व करते हैं।  उन्होंने कहा कि अब सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। विपक्ष एक होगा तो भाजपा का जीतना असंभव होगा। विकास में हम किसान गरीबों को साथ लेकर चलेंगे

केंद्र सरकार भ्रष्ट्राचार के केंद में है और पीएम मोदी का एक कारोबारी के साथ गठजोड़ है जिसका नाम सब जानते हैं। इडिंया गठबंधन भाजपा और उसके भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगा। मुझे विश्वास है कि इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा और यहां मौजूद  सभी नेता मतभेद भुलाकर एकसाथ हुए हैं।

केंद्र सरकार भ्रष्ट्राचार के केंद में है और पीएम मोदी का एक कारोबारी के साथ गठजोड़ है जिसका नाम सब जानते हैं। इडिंया गठबंधन भाजपा और उसके भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगा। मुझे विश्वास है कि इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा और यहां मौजूद  सभी नेता मतभेद भुलाकर एकसाथ हुए हैं।

इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि तीसरी बैठक में भी अच्छे ढ़ंग से बातचीत हुई है। हम जगह-जगह जाकर प्रचार करते रहेंगे। जो अब केंद्र में हैं वो अब हारेंगे। वो अब जाएंगे। नीतीश ने कहा कि ये काम कम करते हैं, छपता ज्यादा है।

ये लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं। हम देश के इतिहास को बदलने नहीं देंगे। बिना किए उनके काम की तारीफ की जा रही है। हमने आज ही तय कर लिया गया है कि हम अभी से तेजी से काम शुरू कर देंगे। कोई ठिकाना नहीं है चुनाव समय से पहले भी हो सकता है इसलिए हम लोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles