प्रियंका राहुल से तेज पर कांग्रेस राहुल के इशारे पर नाच रही: बीजेपी

प्रियंका राहुल से तेज पर कांग्रेस राहुल के इशारे पर नाच रही: बीजेपी

भाजपा ने राहुल और प्रियंका अगांधी के रिश्ते पर तंज कसते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसके कैप्शन में लिखा- राहुल गांधी और प्रियंका का रिश्ता एक आम भाई-बहन जैसा नहीं है। प्रियंका राहुल से तेज हैं, पर राहुल के इशारे पर ही पार्टी नाच रही है, सोनिया गांधी भी पूरी तरह राहुल के साथ हैं।

पार्टी में प्रियंका गांधी का इस्तेमाल केवल चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कर्नाटक-हिमाचल में 28 से ज्यादा रैलियां कीं। इसके बावजूद जीत का श्रेय राहुल को दे दिया जाता है, जबकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को 39 बार हरवा चुके हैं।

भाजपा ने कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् का वो बयान भी दिखाया, जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर नरेंद्र मोदी को हराना है तो प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाना चाहिए।

1989 लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में प्रियंका ने अपने पिता राजीव गांधी के लिए प्रचार किया था। अब इस समय वो भाई के लिए प्रचार करती हैं। राहुल तो पार्टी के अध्यक्ष भी बन गए और प्रधानमंत्री की दावेदारी के सपने देख रहे हैं, लेकिन प्रियंका वहीं हैं, जहां पहले थीं।

बीजीपी ने यह आरोप भी लगाया कि राहुल अब समझ गए हैं कि बहन प्रियंका उनसे ज्यादा काबिल हैं। इसी वजह से गठबंधन I.N.D.I.A. की तीनों बैठक में वो बहन को साथ लेकर नहीं गए। जबकि पार्टी की छुट-पुट नेता भी इस मीटिंग में शामिल हुए थे। राहुल जिस तरह से इस बैठक से बहन को दूर रखते हैं, उससे पता चलता है कि यहां पर जलन का मामला है।

हमने तेजस्वी-तेज प्रताप को लड़ते देखा है। ​सुप्रिया सूले और अजित पवार के बीच तनाव देखा है। ​अखिलेश और शिवपाल दुश्मन बने बैठे हैं। ​ऐसा ही कुछ तकरार है राहुल और प्रियंका के बीच में। मां ​सोनिया और राहुल को पता है कि अगर प्रियंका गांधी को राजनीति में अवसर मिला तो पार्टी के सारे लोग उनकी तरफ हो जाएंगे। ​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles