बाइडन ने जताई चिंता ज़िंदगी और मौत का सामना कर रहा है अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्र्पति जो बाइडन ने अमेरिका में कोरोना के कारण मची तबाही पर चिंता जताते हुए कहा कि अमेरिका ज़िंदगी और मौत का सामना कर रहा है। कोरोना महामारी के कारण अमेरिका में अब तक 5 लाख 70 हज़ार से अधिक लोग जान से हाथ धो चुके हैं जबकि तीन करोड़ 15 लाख से अधिक लोग कोरोना से बुरी तरह से संक्रमित हैं।

कोरोना के क़हर को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि कोरोना के मुक़ाबले में अमेरिका को ज़िंदगी और मौत का सामना है। बाइडन ने कोविड-19 से संक्रमित होने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस महामारी की चौथी लहर आरंभ होने की संभावना के प्रति चेतावनी दी और कहा कि अमेरिका को कोरोना के मुकाबले में अभी ज़िंदगी और मौत का सामना है।

बाइडन ने कहा कि नया कोरोना पहले वाले कोरोना की तुलना में बहुत तेज़ी से फैल रहा है और उन्होंने अमेरिकियों से आह्वान करते हुए कहा कि लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रखें और मास्क पहनें क्योंकि हम सभी वृद्ध लोगों को कोविड-19 से बचाने का प्रयास कर रहे है।

वायरस तेज़ी से फैल रहा है जबकि बहुत से लोग टीकाकरण की प्रक्रिया को देखकर यह सोच रहे हैं कि ख़तरा खत्म होने वाला है जबकि अभी बहुत काम बाकी हैं, हम इस वायरस से मौत और ज़िंदगी की प्रतियोगिता में हैं।

popular post

अल-हुदैदा पर सऊदी अरब के हवाई हमले के बाद यमन का जवाबी हमला, जाज़ान में लगी आग

अल-हुदैदा पर सऊदी अरब के हवाई हमले के बाद यमन का जवाबी हमला, जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *