पिछले 46 दिनों में कोरोना के सबसे कम मामले,

पिछले 46 दिनों में कोरोना के सबसे कम मामले, लगातार 17वें दिन नए केस से ज़्यादा हुई रिकवरी, पिछले 24 घंटों में Covid-19 से संक्रमित होने वाले 165553 नए केस सामने आए हैं, और मरने वालों की संख्या 3460 है, जिसके बाद देश में Covid-19 से संक्रमित होने वालों की तादाद 2 करोड़ 78 लाख 94 हज़ार 800 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़े अगर देखे जाएं तो यह छठा दिन है जब Covid-19 के पॉजिटिव मामलों में 10% गिरावट आई है।

फ़िलहाल देश में कुल 2114508 ऐक्टिव मामले हैं और पिछले 24 घंटों में 276309 लोग इस संक्रमण से ठीक होकर घर गए हैं, इसी तरह हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 3035749 लोगों को वैक्सीन लगाया गया है जिसके बाद देश में अब तक कुल 21,20,66,614 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।

देश में फ़िलहाल 8.02% पॉजिटिव मामलों के रेट दर्ज की गई है, जो बीते 6 दिनों में 10% के अंदर ही चल रहा है, सेंट्रल मिनिस्ट्री के अनुसार बीते 24 घंटों में कुल 2063839 लोगों की Covid-19 संक्रमण की टेस्टिंग हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते 46 दिनों में कोरोना के सबसे कम मामले आज 30 मई रविवार को आए हैं, इसके अलावा यह लगातार 17वां दिन है जिसमें Covid-19 के नए मामलों से ज़्यादा ठीक होने वाले मरीज़ों की तादाद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles