डॉक्टरों को कोरोना के साथ साथ भाजपा सरकार की बेरहमी से बचाने की ज़रूरत: राहुल गांधी

डॉक्टरों को कोरोना के साथ साथ भाजपा सरकार की बेरहमी से बचाने की ज़रूरत: राहुल गांधी, पूरा विश्व लगभग 17 महीने से Covid-19 महामारी से जूझ रहा है, भारत भी बुरी तरह से इस महामारी की चपेट में है, ऐसे में लाखों करोड़ों कोरोना से संक्रमित होने वालों को उम्मीद की अगर कोई किरण दिखाई देती है तो वह डॉक्टर्स हैं।

हर कोई जानता है कि इस Covid-19 की भयावह लहर में किस तरह अपनी जान पर खेल कर डॉक्टर्स ने आम नागरिकों की जान बचाई है।

घंटों PPE किट पहन कर मरीज़ों का इलाज कोई मामूली काम नहीं है, कितने डॉक्टर्स तो ऐसे हैं जो कई कई हफ़्तों तक बिना अपने परिवार से मिले मानवता की सेवा करते रहे।

केवल यही नहीं लगभग 1500 डॉक्टर्स ऐसे हैं जो इंसानियत की सेवा करते हुए अपनी जान तक गंवा बैठे लेकिन अपनी ज़िम्मेदारी से पीछे नहीं हटे।

इतनी जानें गंवाने के बावजूद भी सरकार ने अभी तक डॉक्टर्स की जानों के बचाने के लिए कोई मजबूत नीति नहीं अपनाई जिससे डॉक्टरों की जान को नुक़सान न पहुंचे।

इसी को देखते हुए अभी कुछ देर पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि डॉक्टर्स को कोविड के साथ साथ भाजपा सरकार की बेरहमी से भी बचाने की ज़रूरत है।

ट्वीट के अंत में राहुल गांधी ने लिखा “रक्षकों की रक्षा कीजिए”

अभी कुछ दिन पहले ही बाबा रामदेव की एक वीडियो जिसमें डॉक्टर्स का अपमान किया गया था और डाक्टरों को Covid-19 में मरने वाले लोगों का ज़िम्मेदार बताया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव के ख़िलाफ़ जनता का ग़ुस्सा जम कर फ़ूटा था, हालांकि रामदेव ने पहले बहाना बनाया कि मैं केवल भेजा हुआ मैसेज पढ़ रहा था, जब हर तरफ़ से आलोचना की जाने लगी तो बयान वापसी की बात करने लगे लेकिन अभी भी हर डिबेट में डॉक्टर्स का मज़ाक़ उड़ाने से नहीं चूकते।

popular post

उत्तरी क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन के इलाकों पर हिज़्बुल्लाह के मिसाइल और ड्रोन हमले

उत्तरी क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन के इलाकों पर हिज़्बुल्लाह के मिसाइल और ड्रोन हमले इज़रायली सूत्रों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *