यमन युद्ध, अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन ने क्या खोया, क्या पाया ?

यमन युद्ध, अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन ने क्या खोया, क्या पाया ? 

यमन पर सऊदी अरब नीत अतिक्रमणकारी गठबंधन के लगातार हमलों को 25 मार्च को सात वर्ष पूरे हो गए हैं।
सऊदी अरब ने जिन उद्देश्यों को लेकर यमन के खिलाफ युद्ध शुरू किया था उसे कुछ भी हाथ नहीं लगा है बल्कि हालात यह हो गए हैं कि अब रियाज़ यमन के जवाबी हमलों से अपनी रक्षा करने में भी असमर्थ नज़र आ रहा है।

यमनी संयुक्त बलों ने सऊदी अरब में दूरस्थ स्थानों पर अपने लक्ष्यों को सफलता पूर्वक भेद कर यमन के खिलाफ युद्ध जारी रखने की आले सऊद की गलती का अहसास करा दिया है। हाल ही में यमन जनांदोलन अंसारुल्लाह जिसे सम्राज्यवादी और सऊदी मीडिया हौसी विद्रोही के नाम से याद करता है, ने सऊदी अरब के केंद्र एम् कई ठिकानों पर ड्रोन हमले करते हुए आले सऊद को ज़ोर का झटका दिया है। यमनी बलों ने जेद्दाह में स्थित अरामको के प्लांट को पूरी तरह तहस नहस कर दिया है।

सऊदी अरब पर ज़ोरदार जवाबी हमले कर क्षेत्र में बदलते शक्ति समीकरण का नमूना दिखाते हुए अंसारुल्लाह ने कल ही ऐलान किया है कि वह आने वाले तीन दिन तक सऊदी अरब के ख़िलाफ़ कोई मिसाइल या ड्रोन हमला नहीं करेगा। यमनी बलों का कहना है कि अगर सऊदी अरब नीत अतिक्रमणकारी गठबंधन हमारी पेशकश स्वीकार करते हुए यमन पर हमले बंद करते हुए , यमन की बंदरगाहों की नाकाबंदी समाप्त कर दे और सनआ एयरपोर्ट पर हमले रोक देता है तो यह संघर्ष विराम स्थायी हो जाएगा।

सऊदी अरब को यमन युद्ध में आशानुरूप सफलता तो नहीं मिली लेकिन यमन के खिलाफ जघन्य युद्ध अपराधों के साथ साथ वह इस ग़रीब देश को पूरी तरह बर्बाद करने में किसी भी हद तक जाता हुआ नज़र आ रहा है।

हमने इस से पहले लेख में बताया था कि सऊदी गठबंधन ने यमन के मौलिक ढांचे को किस प्रकार बमबारी करते हुए तहस नहस कर डाला। निम्न में भी सऊदी अरब के युद्ध अपराधों एवं इस देश के मूलआधारभूत ढांचे पर सऊदी अरब के हमलों का संक्षेप में विवरण दिया जा रहा है।

सऊदी अरब गठबंधन ने यमन में अभी तक 483 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों और 92 एम्बुलेंसों पर हमला करके मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध किये हैं। सऊदी अरब यमन के कम से कम 417 ऐतिहासिक और पुरातत्व स्थलों को नष्ट किया है, और 1,324 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों और मापदंडों का उल्लंघन किया है।

यमन के ऐनुल इंसनियाह मानवाधिकार केंद्र ने हाल ही में बताया है कि सऊदी गठबंधन के हमलों में इस देश के 15 हवाई अड्डे, 16 बंदरगाह, 4,764 सड़कों और पुलों, 307 बिजली संयंत्रों और जनरेटर, 551 नेटवर्क और संचार केंद्रों और 2,228 पेयजल स्रोतों को निशाना बनाया गया है।

सऊदी अरब ने यमन के खिलाफ हमलों में पिछले 7 वर्षों के दौरान 600 हजार से अधिक घरों और 200 विश्वविद्यालय केंद्रों, 1413 मस्जिदों, 367 पर्यटन केंद्रों और 390 अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

यही नहीं सऊदी अरब अपने युद्ध बंदियों या यमन की क़ैद में बंद लोगों के खिलाफ साड़ी सीमाएं लांघते हुए उन्हें हवाई हमलों का निशाना बनता रहा है। सऊदी गठबंधन ने यमन के सअदा सेंट्रल कारागार पर हमला कर दर्जनों लोगों की मौत के घात उतार दिया इस हमले में कम से कम 200 लोग घायल हुए थे।

यमन पर अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन के हमलों के दौरान कम से कम 2091 सरकारी संस्थाएं, 6743 सड़कें और पुल, 609 संचार नेटवर्क और स्टेशन, तथा 2799 जल स्रोत और वाटर लाइन नष्ट हुई हैं।

सऊदी अरब ने पिछले सात वर्षों में यमन में स्थित 604035 जन सेवा केंद्र को हमलों का निशाना बनाया है, जबकि सऊदी हमलों के कारण 590069 घर नष्ट एवं क्षतिग्रस्त हुए हैं वहीँ 182 विश्वविद्यालय सुविधाएं, 1612 मस्जिद, 375 पर्यटन सुविधाएं, 410 अस्पताल और चिकित्सा केंद्र, 1214 स्कूल और कॉलेज, 139 स्टेडियम और खेल सुविधाएं, और 9721 फार्म सऊदी अरब के हमलों में पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं।

यमन नेशनल साल्वेशन गवर्नमेंट से संबंधित “ऐन” सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स यमन ने पिछले दिनों में इस युद्ध के पीड़ितों की संख्या पर अपने नवीनतम आंकड़े जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं:

सऊदी अरब की ओर से यमन पर थोपी गयी जंग में अब तक भारी संख्या में लोग मारे गए हैं। सीधे तौर पर सऊदी गठबंधन के हमलों के कारण अब तक 46262 घायल हुए और मारे गए है। इनमें से 17,734 जंग में मारे गए, जिनमें 4,017 बच्चे, 2,434 महिलाएं और 11,283 पुरुष शामिल हैं। घायल 28528 लोगों में 4586 बच्चे, 2911 महिलाएं और 21032 पुरुष हैं।

मौलाई जी

जारी है……

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles