किसी महिला का हिजाब हटाना उसकी स्वतंत्रता पर हमला है: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन

किसी महिला का हिजाब हटाना उसकी स्वतंत्रता पर हमला है: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में एक समारोह के दौरान एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कोशिश की निंदा करते हुए इसे महिलाओं की गरिमा, स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों पर गंभीर हमला बताया है। एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में पारित प्रस्ताव में 15 दिसंबर को हुए इस घटना की कड़ी निंदा की गई है।

प्रस्ताव में कहा गया कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि एक उच्च संवैधानिक पद पर नियुक्त व्यक्ति ने सार्वजनिक मंच पर एक महिला की गरिमा और स्वतंत्रता को चोट पहुँचाने की कोशिश की। एससीबीए ने कहा कि महिला के हिजाब या सिर ढकने वाले वस्त्र को जबरदस्ती हटाना न केवल उसकी गरिमा का उल्लंघन है, बल्कि यह उसकी स्वतंत्रता, निर्णय लेने की आज़ादी और धार्मिक स्वतंत्रता पर भी सीधे हमला है। बार एसोसिएशन ने इस कार्य को महिलाओं के लिए ‘अपमानजनक’ करार देते हुए कहा कि यह मानसिक नीचता को दर्शाता है और इस तरह की घटनाएँ संविधान द्वारा सुरक्षित मूल्यों को चोट पहुँचाती हैं।

एससीबीए ने अपनी उक्त प्रस्ताव में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के ‘असभ्य और उपहासपूर्ण’ बयानों की भी निंदा की। इसमें कहा गया कि इस तरह के बयान महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाते हैं और समाज में भेदभावपूर्ण सोच को बढ़ावा देते हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने इस पूरे घटना को देश के संविधान में दर्ज समानता और गैर-भेदभाव के सिद्धांतों का उल्लंघन करार देते हुए दोषियों से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। एसोसिएशन ने महिलाओं की गरिमा, व्यक्तिगत अधिकारों और कानून की शासनशीलता के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

याद रहे कि 15 दिसंबर को पटना में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों अपना सर्टिफिकेट लेने आई एक बुर्का पहनने वाली महिला का हिजाब नीतीश कुमार ने खींचने की कोशिश की थी और कहा था, “निकालो इसे।” उनके इस कृत्य के बाद दुनियाभर में उनकी आलोचना हुई थी। संविधान विशेषज्ञों ने इसे न केवल धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बल्कि महिलाओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन भी माना था। अब तक नीतीश कुमार ने इस पर कोई सफाई नहीं दी है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *