अमेरिका चीन के सैन्य अधिकारियों से बात करने में विफल

अमेरिका चीन के सैन्य अधिकारियों से बात करने में विफल, चीन और अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं कहा जा रहा है कि चीन जल्द ही अमेरिका को हटाकर विश्व की सबसे बड़ी सुपर पावर होगा। ताइवान, हांगकांग और दक्षिण चीन सागर जैसे मुद्दों पर दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं चीन-अमेरिका के संबंध कुछ समय से बेहद तनावपूर्ण हैं।

यू एस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री लॉयड ऑस्टिन बार-बार कोशिशों के बावजूद भी वरिष्ठ चीनी सैन्य अधिकारियों से बात करने में विफल रहे हैं।

लंदन स्थित फाइनेंशियल टाइम्स ने रिपोर्ट देते हुए कहा है कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बार-बार केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष और चीन के शीर्ष राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य जनरल जू कियांगयांग से बात करने के लिए कहा है, लेकिन चीन ने अब तक उनसे बात करने से इनकार किया है।

फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद से ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल मार्क मिली ने अपने चीनी समकक्ष से बात नहीं की है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने हाल ही में अमेरिका-चीन संबंधों को “शत्रुतापूर्ण” बताया था।

दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने तनाव कम करने या किसी भी संभावित टकराव से बचने के लिए हमेशा अपने चीनी समकक्षों तक पहुंचने की कोशिश की है। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने रॉयटर्स से बात करते हुए दोनों देशों के संबंध पर कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि चीन अमेरिकी सैन्य संबंध तनावपूर्ण हैं।

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *