रूस की आबादी में ऐतिहासिक गिरावट,10 लाख से अधिक लोगों को खोया

रूस की आबादी में ऐतिहासिक गिरावट,10 लाख से अधिक लोगों को खोया

कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद से अब तक रूस 6.60 लाख से ज्यादा लोगों को गंवा चुका है और उसे ऐतिहासिक रूप से आबादी में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

रूस की आबादी में सोवियत संघ के पतन के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कोरोना महामारी एवं अन्य कारणों से अब तक रूस में करीब 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद से अब तक इस महामारी के कारण 6.60 लाख लोग काल के गाल में समा चुके हैं। इस कारण देश में पहले से ही जारी जनसांख्यिकी संकट और बढ़ गया है।

रूस की जनसांख्यिकी एजेंसी रोस्टैट की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में रूस की आबादी में 10 लाख लोगों की कमी आई है। सोवियत संघ के पतन के बाद यह पहला अवसर है जब रूस की आबादी में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। रूस पहले भी अपनी आबादी में लगातार हो रही कमी के संकट का सामना कर रहा था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस संकट में और बढ़ोतरी हुई है।

2020 में भी रूस की आबादी 5 लाख से अधिक कम हुई थी। रोस्टैट हर महीने कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा जारी करता है। इस संस्था द्वारा जारी किए जाने वाले आंकड़े सरकारी वेबसाइट से अधिक हैं क्योंकि सरकारी वेबसाइट में उन्हीं मौतों को दर्ज किया जाता है जिनकी मौत का कारण कोरोना है और उसकी पुष्टि हो चुकी होती है।

रूस में कोरोना के कारण होने वाली मौतों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होती है। यही कारण है कि अधिकारिक रूप से रूस में कोरोना से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 3.29 लाख से कुछ अधिक है। जबकि रोस्टैट ने यह आंकड़ा 6:30 लाख से अधिक बताया है।

2021 में रूस की आबादी में कमी का मुख्य कारण कोरोनावायरस को तो बताया ही जा रहा है लेकिन साथ ही रूस सरकार की जनसंख्या नीति भी काफी हद तक इसकी जिम्मेदार मानी जा रही है। रूस दुनिया के उन मुख्य देशों में शामिल है जो कोरोना से बहुत अधिक प्रभावित हुए हैं जबकि रूस पर कोरोना के कारण मरने वाले लोगों का आंकड़ा छुपाए जाने के आरोप लगते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles