ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया के 35 वर्षीय बल्लेबाज स्मिथ ने बुधवार को वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने भारत के खिलाफ हार के तुरंत बाद अपने साथियों को अपने संन्यास के फैसले के बारे में सूचित किया। वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, हालांकि वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभा रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने स्मिथ का बयान जारी किया। स्मिथ ने अपने बयान में कहा, “वनडे में मेरा सफर शानदार रहा है और मैंने इस खेल के हर पल का आनंद लिया है। इस सफर की कई सुनहरी यादों में दो वर्ल्ड कप खिताब भी शामिल हैं। अब युवाओं के लिए 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी करने का समय है, इसलिए मुझे लगता है कि मेरे लिए यह सही समय है संन्यास लेने का।”
उन्होंने आगे कहा, “टेस्ट क्रिकेट अब भी मेरी प्राथमिकता है और मैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए उत्सुक हूं। इसके बाद गर्मियों में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज होगी। टेस्ट क्रिकेट में योगदान देने के लिए मुझमें अभी भी काफी क्रिकेट बचा है।”
वनडे करियर
स्टीव स्मिथ ने 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने मंगलवार तक कुल 170 वनडे मैच खेले और 5800 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 43.28 और स्ट्राइक रेट 86.96 रहा। वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 164 रन की रही। उन्होंने वनडे में 35 अर्धशतक और 12 शतक लगाए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में स्मिथ अच्छी फॉर्म में नहीं थे। उन्होंने 3 पारियों में 48.50 के औसत से 97 रन बनाए थे, जिसमें उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 73 रन की थी।
टेस्ट करियर
स्मिथ अपनी टेस्ट बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने 116 टेस्ट मैचों की 206 पारियों में 56.75 के औसत से 10,271 रन बनाए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी 239 रन की रही है। इस दौरान उन्होंने 36 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं, जिनमें 4 दोहरे शतक भी शामिल हैं। इसके अलावा, स्मिथ ने 67 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 24.86 के औसत और 125.46 के स्ट्राइक रेट से 1094 रन बनाए। टी20 में उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए हैं।
कप्तानी और उपलब्धियां
स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 की आईसीसी वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे। वह 2015 में वनडे टीम के नियमित कप्तान थे और 64 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की, जिनमें उनका जीत प्रतिशत 50% रहा। हाल ही में 2023-24 घरेलू सीरीज के दौरान, उन्होंने कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप दिलाने में मदद की थी।


popular post
लेबनान सरकार नहीं चाहती थी कि युद्ध-विराम का श्रेय ईरान को मिले: हिज़्बुल्लाह प्रतिनिधि
लेबनान सरकार नहीं चाहती थी कि युद्ध-विराम का श्रेय ईरान को मिले: हिज़्बुल्लाह प्रतिनिधि हिज़्बुल्लाह
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा