पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरी अफ़ग़ान जनता

पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरी अफ़ग़ान जनता

अफ़ग़निस्तान एक बार फिर आग और युद्ध की दलदल में धंसा हुआ है। पाकिस्तान की अफ़ग़ान में नकारात्मक भूमिका को लेकर देश की जनता का रोष फूट पड़ा है।

काबुल इस समय पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार काबुल की सड़कों पर इस समय विरोध मार्च निकाला जा रहा है।

इस विरोध मार्च में भारी संख्या में अफगान महिलाएं और नौजवान शामिल हैं जो अपने अधिकारों की मांग के साथ-साथ पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगा रहे हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार काबुल में इस समय विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लगभग हजारों पुरुष और महिलाएं पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे है। उनका कहना है कि पाकिस्तान ने पंजशीर में तालिबान का समर्थन किया है।

प्रदर्शनकारियों में आईएसआई चीफ की काबुल यात्रा का जिक्र भी हो रहा है, वहीं कुछ अन्य महिलाओं के अधिकारों की बात कर रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर तालिबान लड़ाके भी मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में भी कुछ वीडियो में लोगों ने राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा जिंदा रहो और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए हैं। याद रहे कि तालिबान के विरुद्ध प्रतिरोध के नेता अहमद मसूद ने सोमवार को एक ऑडियो संदेश जारी कर लोगों से देश भर में तालिबान के खिलाफ एक संयुक्त राष्ट्रीय विद्रोह शुरू करने का आह्वान किया है।

मसूद ने मज़ारे शरीफ और काबुल में महिलाओं के विरोध को इस प्रतिरोध का उदाहरण बताया है। काबुल में हाल के दिनों में कई विरोध प्रदर्शन हुए हैं जिसमें अफगानिस्तान के राष्ट्रीय झंड़े को हटाने का विरोध करते हुए विभिन्न शहरों में महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रदर्शन किए गए हैं।

मज़ारे शरीफ में भी सोमवार को महिलाओं ने अपने अधिकारों और आजादी की मांग को लेकर मार्च निकाला था। मंगलवार को काबुल की सड़कों पर विरोध मार्च में शामिल लोग पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के प्रमुख यात्रा का मुद्दा भी उठा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles