बाइडेन ने दी चीन को चेतावनी, हमला किया तो अमेरिका करेगा ताइवान की मदद
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो अमेरिका ताइवान की सैन्य मदद करेगा। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है जबकि ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश की तरह मनता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चीन स्व-शासित द्वीप ताइवान पर आक्रमण करता है तो अमेरिका ताइवान की सैन्य मदद करेगा। जो बाइडेन ने कहा कि चीन खतरे से खेल रहा है।
बाइडेन से उस बारे में सवाल किये जाने पर कि अगर चीन ताइवान को जबरन अपने अधीन करना चाहे तो अमेरिका इस मामले में क्या करेगा ?
इसके जवाब में जो बाइडेन ने कहा हमने यही वादा किया था। हम चीन की एक नीति पर राजी हुए हैं हमने उसपर हस्ताक्षर भी किए लेकिन यह सोचना गलत है कि कि ताइवान को ताक़त और के प्रयोग से छीना जा सकता है।
सात दशकों से अधिक समय तक अलग शासन करने के बावजूद चीन ताइवान को धमकी दे रहा है कि ताइवान की स्वतंत्रता का अर्थ युद्ध होगा।
पिछले साल 1 जून को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने स्व-शासित ताइवान के साथ पूर्ण एकीकरण का संकल्प लिया था और द्वीप के लिए औपचारिक स्वतंत्रता के किसी भी प्रयास को विफल करने की कसम खाई थी।


popular post
ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN
ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN CNN ने एक
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा