थाईलैंड ने ट्रंप को दिया जवाब; कंबोडिया के साथ कोई कोई युद्ध-विराम नहीं

थाईलैंड ने ट्रंप को दिया जवाब; कंबोडिया के साथ कोई कोई युद्ध-विराम नहीं

थाईलैंड ने डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि, उसने कंबोडिया के साथ कोई युद्ध-विराम नहीं किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि, थाईलैंड और कंबोडिया ने सीमा विवाद में पूरी तरह से गोलीबारी रोकने पर सहमति जताई है। हालांकि, बैंकॉक ने शनिवार को घोषणा की कि उसके सैन्य अभियान जारी रहेंगे। थाई प्रधानमंत्री अंटिन चर्नोइवाकुल ने कहा कि जब तक उनकी जमीन और नागरिकों को खतरा रहेगा, थाईलैंड की सेनाएँ कार्रवाई करती रहेंगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि, हालिया सैन्य कार्रवाई वर्तमान स्थिति को ही दर्शाती है। कंबोडियाई प्रधानमंत्री हून माने ने कहा कि उनका देश सीमा विवाद का शांतिपूर्ण समाधान खोजने का प्रयास कर रहा है, हालांकि हाल के घटनाक्रम से स्पष्ट हुआ कि युद्ध-विराम टूट गया है। विवाद विशेष रूप से “एमराल्ड ट्रायंगल” क्षेत्र में है, जो थाईलैंड, कंबोडिया और लाओस की सीमाओं के संगम पर स्थित है और कई प्राचीन मंदिरों का घर है।

जुलाई में पांच दिन तक चले संघर्ष के बाद यह हाल की गोलीबारी सबसे गंभीर मानी जा रही है। थाईलैंड ने युद्ध-विराम को स्थगित किया था, जब एक थाई सैनिक माइन विस्फोट में घायल हुआ। थाईलैंड ने दावा किया कि माइन कंबोडियाई बलों ने लगाई थी, जबकि प्नोम पेन ने इसे खारिज किया। थाई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सीमा के सात प्रांतों में संघर्ष जारी रहा और कंबोडियाई बलों ने भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। इसके जवाब में थाईलैंड ने कार्रवाई की।

कंबोडिया ने भी आरोप लगाया कि थाई सेना ने पुल और इमारतें निशाना बनाई और नौसैनिक पोत का इस्तेमाल किया। यह विवाद ऐसे समय में बढ़ा है जब ट्रंप बार-बार अपनी मध्यस्थता का दावा करते रहे हैं और कंबोडिया ने अगस्त में उनके नाम का सुझाव भी दिया था। सीमा पर जारी संघर्ष ने अमेरिकी मध्यस्थता और क्षेत्रीय शांति समझौतों की स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

popular post

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस यूनामी समारोह में भाग लेने इराक़ पहुँचे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस यूनामी समारोह में भाग लेने इराक़ पहुँचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *