मॉस्को में रूस के वरिष्ठ जनरल की हत्या

मॉस्को में रूस के वरिष्ठ जनरल की हत्या

मॉस्को में रूस के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की हत्या की खबर सामने आई है। रूसी संघ की जांच समिति ने जानकारी दी है कि, रूसी सेना के जनरल स्टाफ के वरिष्ठ सदस्य और लेफ्टिनेंट जनरल फानील सारवारोव की आज सोमवार को राजधानी मॉस्को में एक कार विस्फोट में मौत हो गई।

जांच समिति के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब उनकी कार में विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, यह एक सुनियोजित हमला था। रूसी अधिकारियों का कहना है कि इस हमले के पीछे यूक्रेन की विशेष सुरक्षा एजेंसियों का हाथ है।

फार्स समाचार एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मुताबिक, रूसी संघ की जांच समिति ने अपने बयान में कहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल सारवारोव रूसी सेना के जनरल स्टाफ में परिचालन प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख थे। उनकी कार में लगाया गया विस्फोटक पहले से तैयार किया गया था, जिसे दूर से या तय समय पर सक्रिय किया गया।

इस घटना के बाद रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और जांच तेज कर दी गई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रूस और यूक्रेन के बीच तनाव पहले से ही काफी बढ़ा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को और गंभीर बना सकती है।

popular post

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों की स्पष्ट जांच की मांग की

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों की स्पष्ट जांच की मांग की बच्चों के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *