कुवैत में अमेरिका के तीन सैन्य ठिकानों पर ईरानी सेना ने फिर किया ड्रोन हमला
ईरानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश पर दुश्मन की लगातार आक्रामक कार्रवाइयों और हमलों के जवाब में ऑपरेशन “साएक़ाह” के 23वें चरण के तहत कुछ घंटे पहले कुवैत में स्थित अमेरिकी सेना के तीन महत्वपूर्ण ठिकानों को बड़े पैमाने पर आत्मघाती ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया।
बयान के अनुसार, अद-दोहा (Al Doha) सैन्य अड्डे पर मौजूद गोला-बारूद और रसद सामग्री के भंडार, अली अल-सालेम (Ali Al Salem) एयर बेस के ईंधन भंडार तथा अरिफजान (Camp Arifjan) स्थित गोला-बारूद के डिपो को निशाना बनाया गया।
ईरानी सेना ने अपने बयान में कहा कि मानवता के सबसे क्रूर दुश्मन के विरुद्ध संघर्ष में ईरान दृढ़ता और शक्ति के साथ डटा हुआ है। सेना ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि इस सामर्थ्य और राष्ट्रीय शक्ति को बनाए रखने के लिए देश में एकता, सहयोग और “पूरा ईरान, ईरान के लिए” के नारे के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है।
क़तर के अल-उदीद एयर बेस को खाली किया गया
रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना ने क़तर स्थित अल-उदीद (Al Udeid) एयर बेस से अपने सभी विमानों को हटा लिया है। इनमें हवाई ईंधन भरने वाले टैंकर विमान और सैन्य परिवहन विमान भी शामिल हैं। इसे संभावित हमले की आशंका के मद्देनज़र उठाया गया एहतियाती कदम माना जा रहा है।
आईआरजीसी का दावा: होर्मुज़ जलडमरूमध्य के असुरक्षित मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे तीन जहाज़ों में से एक में आग लगी, दो अन्य वापस लौट गए
ईरान की इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि होरमुज़ जलडमरूमध्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित असुरक्षित मार्ग से गुजरने का प्रयास कर रहे तीन जहाज़ों में से एक में आग लग गई, जबकि बाकी दो जहाज़ तेज़ी से पीछे लौट गए।


popular post
अपने देश पर हुए आक्रमण के स्रोत बने अमेरिकी अड्डों को निशाना बनाना हमारा कानूनी, धार्मिक और तार्किक अधिकार: आईआरजीसी
अपने देश पर हुए आक्रमण के स्रोत बने अमेरिकी अड्डों को निशाना बनाना हमारा कानूनी,
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा