ईरान के उप विदेश मंत्री, ग़रीबआबादी का ब्रिटेन और फ्रांस से आह्वान: इस्राईल का समर्थन बंद करें
ईरान के विदेश मंत्रालय के क़ानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपमंत्री काज़िम ग़रीबआबादी ने ब्रिटेन और फ्रांस के राजनयिकों की उस अपील का हवाला देते हुए कहा है, जिसमें उन्होंने अपनी सरकारों से इस्राईल को हथियार भेजना बंद करने, अवैध बस्तियों के साथ व्यापार पर रोक लगाने और हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालयों के फैसलों को लागू करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि, इस्राईल को हथियारों की आपूर्ति जारी रखना और किसी भी तरह का समर्थन देना, इस शासन द्वारा किए जा रहे अपराधों में जानबूझकर सहयोग और भागीदारी का चुनाव करना है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के विदेश नीति समूह के अनुसार, विदेश मंत्रालय के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपमंत्री काज़िम ग़रीबआबादी ने शनिवार रात 22 अगस्त को एक संदेश में लिखा कि, ब्रिटेन और फ्रांस के 100 से अधिक वरिष्ठ राजनयिकों ने अपनी-अपनी सरकारों को चेतावनी दी है कि, इस्राईल की नीतियां ‘जातीय सफाए’ और ‘फ़िलिस्तीन को मिटाने’ की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने बताया कि, इन राजनयिकों ने लंदन और पेरिस से व्यावहारिक कदम उठाने की मांग की है। इनमें इस्राईल को हथियारों की आपूर्ति रोकना, अवैध बस्तियों के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाना और हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालयों के फैसलों को लागू करना शामिल है।
इस मुद्दे पर वरिष्ठ ईरानी राजनयिक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि, लंदन और पेरिस को इस स्थिति पर केवल ‘चिंता व्यक्त करने’ जैसे शब्दों के पीछे नहीं छिपना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि, इस्राईल को हथियारों की आपूर्ति जारी रखना और उसे किसी भी प्रकार का समर्थन देना, इस्राईली शासन द्वारा किए जा रहे अपराधों में सहयोग और भागीदारी करने का जानबूझकर लिया गया फैसला है। उन्होंने ब्रिटेन और फ्रांस से इस्राईल के समर्थन की नीति पर पुनर्विचार करने और व्यावहारिक कदम उठाने का आह्वान किया।


popular post
ईरान के उप विदेश मंत्री, ग़रीबआबादी का ब्रिटेन और फ्रांस से आह्वान: इस्राईल का समर्थन बंद करें
ईरान के उप विदेश मंत्री, ग़रीबआबादी का ब्रिटेन और फ्रांस से आह्वान: इस्राईल का समर्थन
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा