ईरान पर कोई नरमी नहीं, बाइडन ने जिमी कार्टर द्वारा लगाई गई इमरजेंसी बढ़ाई

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सत्ता में आये तो कहा जा रहा था कि वह ईरान के खिलाफ अपनी पूर्ववर्ती से काफी अलग होंगे और ईरान को कई मामलों में राहत मिल सकती है।

लेकिन बाइडन प्रशासन ने भी दावों के अलावा ईरान के बारे में कोई प्रभावी क़दम नहीं उठाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने तमाम दावों के विपरीत ईरान के खिलाफ अमेरिका की नीतियों को जारी रखते हुए एक बार फिर उस नेशनल इमरजेंसी की समय सीमा बढ़ा दी है जो ईरान में इस्लामी इंक़ेलाब की सफलता के बाद जिमी कार्टर ने लागू की थी।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी कांग्रेस और सीनेट के अध्यक्ष एवं सदस्यों को पत्र लिखते हुए ईरान के खिलाफ नेशनल इमरजेंसी बढ़ाने की जानकारी दी। बाइडन ने कहा कि ईरान की नीतियां और काम अब भी अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक अभूतपूर्व एवं असाधारण खतरा है।

इस पत्र में बाइडन ने कहा कि मेरे अनुसार ज़रूरी है कि ईरान के खिलाफ यह स्थिति यथावत जारी रहे और उसके खिलाफ लगाई गयी सभी पाबंदियां भी जारी रहें। याद रहे कि 14 नवम्बर 1979 में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ आपात स्थिति का ऐलान किया था जिसे बाद में हर अमेरिकी राष्ट्रपति बढ़ाता रहा।

 

popular post

सऊदी अरब का यमन के ग़ैर-सैन्य इलाकों पर बड़े पैमाने पर हमला 

सऊदी अरब का यमन के ग़ैर-सैन्य इलाकों पर बड़े पैमाने पर हमला  यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *